बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 714 अंक टूटकर 57,197 पर बंद

0
134

मुंबई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 714.53 अंक (1.23%) की गिरावट के साथ 57,197.15 पर जबकि निफ्टी 220.65 (1.27%) अंक फिसलकर 17,171.95 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में HCL टेक, महिंद्रा, मारुति, भारतीय एयरटेल और ITC में तेजी रही।

सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट के साथ खुले। सेंसेक्स 379.73 अंक (0.66%) की गिरावट के साथ 57,531.95 पर खुला जबकि निफ्टी 150 अंक फिसलकर 17,242.75 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक और ऑटो में है।

मिड और स्मॉल कैप में गिरावट
BSE के मिड और स्मॉल कैप में 100 पॉइंट से ज्यादा की गिरावट रही। मिडकैप में क्रिसिल, अडाणी पावर, एस्टरल, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंस, क्लीन और नौकरी के शेयर्स में तेजी रही। जबकि बालकृष्ण इंडस्ट्री, 3M इंडिया, एयू बैंक, ग्लेन मार्क और टाटा कम्यूनिकेशन में गिरावट रही। स्मॉल कैप में सायेंट, रेणुका, बोरोशिल रिन्यूएबल, KBC ग्लोबल और नावकार कॉर्पोरेशन लिमिटेड में बढ़त रही।

फाइनेंशियल सर्विस में सबसे ज्यादा गिरावट
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 1 में बढ़त और 10 में गिरावट रही। इसमें ऑटो, बैंक, फार्मा, प्राइवेट बैंक, PSU बैंक में 1% से ज्यादा की गिरावट रही। IT, FMCG, मेटल और रियल्टी में मामूली गिरावट है। जबकि मीडिया में मामूली गिरावट रही।