बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 1181 अंक गिरकर 57,158 पर, निफ्टी 17,200 से नीचे

0
337

मुंबई। सेंसेक्स और निफ्टी हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट का दौर जारी है। बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 1180.73 अंक की गिरावट के साथ 57,158.20 पर जबकि निफ्टी 308.70 अंक फिसलकर 17,166.95 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के बढ़त वाले स्टॉक में NTPC, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया शामिल हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक महंगाई के डर और रूस पर लग रहे कड़े बैन की वजह से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स 1000 अंक की गिरावट के साथ 57,338 पर खुला जबकि निफ्टी 292 अंक फिसलकर 17,183 पर खुला। आज सबसे ज्यादा गिरावट बैंक, IT, फाइनेंशियल सर्विस और मीडिया के शेयर्स में है।

मिड और स्मॉल कैप में भी गिरावट
सेंसेक्स के मिड कैप और स्मॉल कैप दोनों में 200अंक से ज्यादा की गिरावट है। मिडकैप में अडाणी पावर, ऑयल, NHPC,BEL, HAL, वरूण बिवरेज और क्रॉम्पटॉन में तेजी है। जबकि वोल्टास, सन टीवी, लोढ़ा, यस बैंक, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग में गिरावट है। स्मॉल कैप में विंड लास बायोटेक, जिंदल वर्ल्ड वाइड, स्वान एनर्जी में बढ़त हैं। वहीं PVR सुर्योदय, अलोक टेक्स्ट और BCG स्टॉक्स में गिरावट है।

मेटल और FMCG सेक्टर में मामूली बढ़त
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 2 में बढ़त और 9 में गिरावट है। इसमें मेटल और FMCG सेक्टर में मामूली बढ़त है। वहीं फार्मा, रियल्टी, IT, मीडिया, ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में गिरावट है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर में आईटी और मीडिया शामिल हैं।