रिजर्व बैंक ने रिवर्स रेपो रेट 0.40% बढ़ाई, रेपो रेट नहीं बदली

0
335

मुंबई। RBI Monetary Policy Meeting: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) नए वित्त वर्ष की पहली बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि रिवर्स रेपो रेट को 0.40% बढ़ाया गया है। रेपो रेट 4% पर जस का तस है जबकि रिवर्स रेपो रेट बढ़ाकर 3.75% हो गया है।

RBI गवर्नर ने कहा कि सभी सदस्यों की सहमति से दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने ये भी कहा कि सप्लाई चेन को लेकर ग्लोबल मार्केट दबाव में है। इससे पहले RBI की बैठक फरवरी में हुई थी। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं। ओमीक्रोन लहर कमजोर पड़ने से होने वाले अनुमानित लाभों को बढ़े हुए भू-राजनीतिक तनावों ने निष्प्रभावी कर दिया है

GDP ग्रोथ अनुमान 9.5% बरकरार
RBI ने इस वित्त वर्ष 2021-22 के लिए GDP ग्रोथ अनुमान 9.5% बरकरार रखा है। विश्लेषकों ने पहले ही यह कहा था कि अर्थव्यवस्था में रिकवरी को और मजबूत करने के लिए RBI अभी दरों में बदलाव नहीं करेगा।

क्या है रेपो और रिवर्स रेपो रेट?
रेपो रेट वह रेट होता है जिस पर रिजर्व बैंक से बैंकों को कर्ज मिलता है। दूसरी तरफ, रिवर्स रेपो रेट इसका उलटा होता है। यानी रिवर्स रेपो रेट वह दर होता है जिस दर पर बैंकों को रिजर्व बैंक के पास अपना पैसा रखने पर ब्याज मिलता है।