कोरोना के खतरनाक वैर‍िएंट ‘ओमीक्रोन XE’ का पहला केस मुंबई में म‍िला

0
304

मुंबई। महाराष्‍ट्र में कोरोना के कम होते संक्रमण के बीच बुधवार को च‍िंताजनक मामला सामने आया है। मुंबई में कोरोना वायरस के खतरनाक वैर‍िएंट ओमीक्रोन XE का पहला केस म‍िला है। बीएमसी कम‍िश्‍नर इकबाल स‍िंह ने इस बात की पुष्‍ट‍ि की है।

उन्‍होंने कहा क‍ि बीएमसी के कस्तूरबा अस्पताल और पुणे में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में नेक्स्ट जेनरेशन जीनोम सीक्वेंसिंग लैब की 376 सैंपल की टेस्‍ट‍िंग की गई। इसमें से 230 सैंपल मुंबई के निवासी थे। इसमें से एक मरीज में ओमीक्रोन XE वैर‍िएंट की पुष्‍ट‍ि हुई है।

र‍िसर्चरों का मानना है कि ओमीक्रोन वैरिएंट के स्ट्रेन में बदलाव XE वैरिएंट के रूप में हुआ है। यह ओमीक्रोन की तुलना में 10 फीसदी अधिक ट्रांसमिसिबल हो सकता है।