कच्चा तेल घटकर 113 डॉलर प्रति बैरल पर, क्या अब भी महंगा होगा पेट्रोल-डीजल

0
142

नई दिल्ली। कुछ दिन पहले जो कच्चा तेल रूस-यूक्रेन संकट की वजह से 139.13 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था, जो 2008 के बाद उच्चतम स्तर था अब उसमें गिरावट आनी शुरू हो गई है। गुरुवार सुबह 9 बजे तक कच्चे तेल के भाव 113 डॉलर प्रति बैरल तक हो गए हैं।

इसकी सबसे बड़ी वजह है यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) की तरफ से की गई घोषणा, जिसके तहत उसने प्रोडक्शन बढ़ाने की बात कही है। यूएई ओपेक देशों का समूह है, इसलिए उसके एक फैसले से कच्चे तेल में कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है।

कुछ दिन पहले तक यह माना जा रहा था कि चुनाव खत्म होते ही डीजल-पेट्रोल महंगा हो जाएगा। कच्चे तेल के दाम (Crude Oil Price) भी तेजी से ऊपर भाग रहे थे और 130 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए थे। इन सब को देखकर यह लगभग पक्का हो गया था कि जल्द ही डीजल-पेट्रोल के दाम (Diesel Petrol Price) में भारी बढ़ोतरी होगी।

कई सर्वे भी आए थे, जिनमें कहा गया था कि अगले कुछ दिनों में डीजल-पेट्रोल 15-20 रुपये तक महंगे (Diesel Petrol Price Rise) हो सकते हैं। खैर, चुनाव खत्म हुए 3 दिन हो गए हैं और दामों में कोई फेरबदल नहीं किया गया है। वहीं आज चुनावी नतीजे (Election Results of 5 states) भी आ गए हैं। अच्छी बात तो ये है कि कच्चे तेल के दाम भी तेजी से गिर रहे हैं।