बिकवाली के दबाव में सेंसेक्स 366 अंक गिर कर 55,102 पर बंद

0
138

मुंबई। शेयर बाजार में आज गिरावट का रुख रहा । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स बिकवाली के दबाव में 366 अंक (0.66%) गिर कर 55,102 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंक (0.55%) टूटकर 16,498 पर बंद हुआ। अल्ट्राटेक का शेयर6.6% जबकि एशियन पेंट्स 5.1% नीचे रहा। आज सेंसेक्स 453 अंक ऊपर 55,921 पर खुला था। इसने 55,996 का ऊपरी और 54,931 का निचला स्तर बनाया। इसके 30 शेयर्स में से 19 गिरावट में और 11 बढ़त में रहे।

बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में पावरग्रिड, टेक महिंद्रा, NTPC, विप्रो, HCL टेक, ITC, TCS, टाटा स्टील, इंडसइंड बैंक और सनफार्मा रहे। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में डॉ. रेड्‌डी, मारुति, हिंदुस्तान यूनिलीवर, बजाज फिनसर्व, नेस्ले और ICICI बैंक 2-2% से ज्यादा गिरकर बंद हुए। इनके अलावा एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, टाइटन और रिलायंस भी गिरावट में रहे।

सेंसेक्स के 85 शेयर्स एक साल के ऊपरी और 32 निचले स्तर पर हैं। इसके 440 स्टॉक अपर और 172 लोअर सर्किट में हैं। इसका मतलब एक दिन में इनकी कीमतों में एक तय सीमा से ज्यादा की गिरावट या बढ़त नहीं हो सकती है। सेंसेक्स में लिस्टेड कंपनियों में से 2,037 के स्टॉक तेजी में और 1,284 के गिरावट में हैं।

ज मार्केट कैप 251 लाख करोड़ रुपए है। कल यह 251.75 लाख करोड़ रुपए था। उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 108 अंकों की गिरावट के साथ 16,498 पर बंद हुआ। यह 16,723 पर खुला था और 16,442 का निचला तथा 16,768 का ऊपरी स्तर बनाया।

इसके 50 में से 18 स्टॉक तेजी में और 32 गिरावट में हैं। गिरनेवालों में एशियन पेंट्स, अल्ट्राटेक, आयशर मोटर्स और अन्य हैं। बढ़ने वालों में प्रमुख रूप से पावरग्रिड, विप्रो, टेक महिंद्रा और यूपीएल रहे। निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 50, निफ्टी बैंक, फाइनेंशियल और नेक्स्ट 50 गिरावट में रहे