सेंसेक्स 401 अंक उछल कर 59,577 अंक पर खुला, निफ्टी 17,783 पर

0
280

मुंबई। शेयर बाजार सोमवार को बढ़त के साथ खुला है। नवंबर के पहले और हफ्ते के पहले दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीबन 401 पॉइंट्स बढ़त के साथ 59,577 अंक पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 17,783 पर खुला। BSE का मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए के पार है।

फिलहाल BSE सेंसेक्स 223 अंकों की बढ़त के साथ 59,503 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 17,798 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स ने इस दौरान 59,803 का हाई बनाया जबकि निफ्टी ने 17,833 का हाई बनाया। आज सेंसेक्स में एयरटेल का शेयर 5% बढ़कर 715 रुपए पर कारोबार कर रहा है। जबकि बैंकिंग शेयर अच्छी बढ़त पर कारोबार कर रहे हैं।

बैंकिंग शेयर में ICICI बैंक और HDFC बैंक आधा-आधा पर्सेंट ऊपर हैं। इंडसइंड बैंक 1.5% ऊपर है। एक्सिस बैंक का शेयर 1.50% ऊपर 752 रुपए पर है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। निफ्टी में UPL, महिंद्रा एंड महिंद्रा टाटा मोटर्स और नेस्ले के शेयर गिरावट में हैं। जबकि टेक महिंद्रा और टाटा स्टील के शेयर बढ़त में कारोबार कर रहे हैं।