हरे निशान पर खुला बाजार, सेंसेक्स 61,774 एवं निफ्टी 18,432 अंक पर

0
212

मुंबई। शेयर बाजार की शुरुआत बुधवार को हरे निशान पर हुई। सेंसेक्स 61,800 पर और निफ्टी 18,439 पॉइंट पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 58.1 पॉइंट बढ़कर 61,774.15 पर और निफ्टी 13.85 पॉइंट सुधर कर 18,432.60 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर में बिकवाली और 10 शेयर में खरीदारी देखने को मिल रही है। जिसमें टाटा स्टील और बजाज ऑटो के शेयर में 1% से ज्यादा की कमजोरी है। वहीं इन्फोसिस और नेस्ले इंडिया के शेयर में आधा पर्सेंट की तेजी है।

BSE पर 2,512 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 611 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,819 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 267 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 50 पॉइंट यानी 0.08% गिरकर 61,716 पर और निफ्टी 58 पॉइंट यानी 0.32% की कमजोरी के साथ 18,418 के स्तर पर बंद हुआ था।

ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर के पार
ब्रेंट क्रूड में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। ब्रेंट क्रूड 84 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है। ग्लोबल स्तर पर सप्लाई कंसर्न के चलते क्रूड की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है।