मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 214 अंक लुढ़क कर 57,338 पर बंद, निफ्टी 17,076 पर

0
297

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को बाजार में जमकर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान सेसेंक्स ने 57,918 का और निफ्टी ने 17,225 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। बाजार की ये तेजी ज्यादा देर नहीं टिकी और बाजार लाल निशान में बंद हुए। सेंसेक्स 214 पॉइंट गिरकर 57,338 पर और निफ्टी 55 पॉइंट फिसलकर 17,076 पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 57,763 पर और निफ्टी 17,185 पर खुला था।

कारोबार के दौरान उपरी स्तरों से सेंसेक्स 500 अंक गिर गया। वहीं निफ्टी 150 अंक टूटा। सेंसेक्स के 30 में से 12 शेयर्स में खरीदारी हुई, जबकि 18 शेयर्स में गिरावट रही। जिसमें एशियन पेंट्स के शेयर 3.10% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं M&M के शेयर में 2.84% की गिरावट रही।

1,671 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए
BSE पर 3,330 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,505 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,671 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 250 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार सेंसेक्स 662 अंक चढ़कर 57,552 पर और निफ्टी 201 अंक चढ़कर 17,132 पर बंद हुआ था।