मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 163 अंक फिसल कर 55,629 पर बंद

0
393

मुंबई। शेयर बाजार में बुधवार को बाजार में तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 56,118.57 और निफ्टी ने 16,701.85 का रिकॉर्ड बनाया। इसके बाद बाजार में ऊपरी स्तरों से भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 500 अंक फिसला। वहीं निफ्टी भी ऊपरी स्तरों से 130 अंक टूट गया।

रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद बाजार में मुनाफा वसूली देखने को मिली। सेंसेक्स 162.78 अंक गिरकर 55,629.49 पर और निफ्टी 45.75 अंकों की गिरावट के साथ 16,568.85 पर बंद हुआ।

20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 10 शेयर बढ़त के साथ और 20 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयर 3.46%, बजाज फाइनेंस के शेयर 2.5% और बजाज फिनसर्व के शेयर 1.5% की तेजी के साथ बंद हुए।

बाजार पर बैंकिंग शेयर्स ने दबाव बनाया
NSE पर कोटक बैंक के शेयर 2.31% और ICICI बैंक के शेयर 2.04% की गिरावट रही। वहीं बाजार को FMCG शेयर्स का सपोर्ट मिला। यूनाइटेड स्प्रिट्स के शेयर में 9.36% और UBL के शेयर में 5.90% की तेजी रही। इसके अलावा IT इडेक्स में माइंडट्री के शेयर 5.89% की तेजी के साथ बंद हुए।

2,079 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए
BSE पर 3,295 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,101 शेयर्स बढ़त के साथ और 2,079 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 240.73 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 209.69 अंकों की तेजी के साथ 55,792.27 और निफ्टी 51.55 अंक गिरकर 16,614.60 पर बंद हुआ था