कमजोर वैश्विक रुख से सेंसेक्स 209 अंक नीचे 52,370 पर खुला

0
487

मुंबई। कमजोर वैश्विक रुख से आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 209.12 अंक (0.40 फीसदी) नीचे 52369.64 के स्तर पर खुला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67.80 अंकों (0.43 फीसदी) की गिरावट के साथ 15678.70 के स्तर पर खुला।

घरेलू बाजार मंगलवार को लगातार दूसरे दिन तेज उतार-चढ़ाव के बीच कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 273.51 पॉइंट गिरकर 52,578.76 पर रहा, निफ्टी 78 पॉइंट की कमजोरी के साथ 15,746.45 पर बंद हुआ। निफ्टी के 33 शेयर लाल निशान में बंद हुए, जबकि सेंसेक्स के 20 शेयरों में कमजोरी रही।

निफ्टी के मिड कैप इंडेक्स में 0.43% की गिरावट आई जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स 0.02% की मामूली कमजोरी के साथ बंद हुआ। सेक्टर इंडेक्स में सबसे ज्यादा 4.33% की गिरावट निफ्टी फार्मा में आई। बाजार को निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.46% और बैंक इंडेक्स में 0.38% की मजबूती का सपोर्ट मिला।

आज के वित्तीय परिणाम
आज इन कंपनियों के वित्तीय नतीजे आने वाले हैं: मारुति सुजुकी, नेस्ले, एबीबी इंडिया, एस्टेक लाइफ साइंसेज, बिड़ला सॉफ्ट, सेंट्रल बैंक, सेंचुरी टेक्सटाइल्स, कोफोर्ज, धनलक्ष्मी बैंक, एंबैसी ऑफिस पार्क्स REIT, गेटवे डिस्ट्रीपार्क्स, जियोजित फाइनेंशियल, ग्रीनपैनल, ग्रिंडवेल नॉर्टन, हैपिएस्ट माइंड्स, हेरिटेज फूड्स, HSIL, ICRA, IDBI बैंक, JM फाइनेंशियल, महिंद्रा लाइफस्पेस, महानगर गैस, फाइजर, रैडिको खैतान, रामको सिस्टम्स, रूट मोबाइल, RPG लाइफ साइंसेज, सागर सीमेंट्स, टाटा कॉफी, TCI एक्सप्रेस, टीमलीज सर्विसेज, यूनाइटेड ब्रुवरीज, UTI AMC और वेलस्पन गुजरात।

एशिया में मिला-जुला का रुझान
एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुझान है। जापान का निक्केई 1.10% से ज्यादा टूटा हुआ है। चीन के शंघाई कंपोजिट में लगभग आधा पर्सेंट की कमजोरी है। लेकिन, हांगकांग के हैंगसेंग में लगभग 0.70% की मजबूती है। कोरिया का कोस्पी लगभग 0.1% ऊपर चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग 0.8% की कमजोरी है।

अमेरिका और यूरोप में गिरावट
मंगलवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। डाऊ जोंस में 0.24% की कमजोरी आई। नैस्डैक 1.21% टूट गया, एसएंडपी 500 में 0.47% का नुकसान हुआ। यूरोपीय बाजारों में भी कमजोरी रही। ब्रिटेन का FTSE 0.42% गिरकर बंद हुआ। फ्रांस के CAC में 0.71% की कमजोरी रही। जर्मनी के DAX में 0.64% की गिरावट आई।