नई दिल्ली। Stock Market Closed : घेरलू शेयर बाजारों में आज सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं। वैश्विक स्तर पर AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट की वजह से आईटी कंपनियों के शेयरों में घरेलू बाजारों में उछाल दर्ज की गई है। जिसकी वजह से बीएसई और एनएसई में तेजी दर्ज की जा रही है।
बीएसई सेंसेक्स आज शुक्रवार को 0.56 प्रतिशत या फिर 413.66 अंक की तेजी के साथ 74729.27 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.65 प्रतिशत या फिर 148.80 अंक की तेजी के साथ 23146.15 अंक पर बंद हुआ है।
टेक महिंद्रा के शेयरों की कीमतों में आज 8 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। वहीं, इंफोसिस, टीसीएस के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है। भारती एयरटेल, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 2 प्रतिशत दर्ज हुई है।
शेयर मार्केट की ओपनिंग आज भी हरे निशान पर हुई, लेकिन जल्द ही यह गिरावट के ट्रैक पर आ गया। सेंसेक्स 186 अंक नीचे 74129 और निफ्टी 35 अंक नीचे 22963 पर आ गया। हालांकि, बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 25 अंक ऊपर 74341 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 67 अंकों की बढ़त के साथ 23065 पर खुला।

