नारियल के रेशे से निर्मित श्रीफल गणेश जल स्नान कर कर्मयोगी मुख्यालय पर स्थापित

0
14

कोटा। श्री कर्मयोगी सेवा संस्थान के संयोजन में नारियल के रेशे से निर्मित कर्मयोगी श्रीफल गणेश की प्रतिमा मुख्य शोभायात्रा में सम्मिलित होकर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा के नेतृत्व में रथ पर सवार श्रीफल गणपति जनजागरण करते हुए बारहद्वारी परिसर पहुंचे। वहां गणपति महाराज को वैदिक मंत्रोचार के साथ कुंड में जल स्नान करवाया गया। तत्पश्चात, उन्हें पुनः भव्य शोभायात्रा के साथ गुरुधाम कॉलोनी स्थित मंदिर में लाकर विराजित किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 से पौराणिक कथाओं के अनुसार कोटा की इस एकमात्र इको-फ्रेंडली श्रीफल गणेश प्रतिमा का विसर्जन नहीं किया जाता, बल्कि केवल जल स्नान करवाकर वर्षभर कर्मयोगी सेवा संस्थान मुख्यालय कोटा जंक्शन स्थित गुरुधाम श्रीफल गणेश मंदिर में नियमित पूजा-अर्चना की जाती है।