लायंस क्लब कोटा साउथ की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने लिया सेवा का संकल्प

0
8

सुधा शर्मा बनीं अध्यक्ष, डॉ. अनामिका राठौड़ ने सचिव पद की ली शपथ

​कोटा। लायंस क्लब्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233-ई2 के अंतर्गत लायंस क्लब कोटा साउथ के लायनिस्टिक वर्ष 2026-27 के नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य पदस्थापना एवं शपथग्रहण समारोह सेवन वंडर रोड़, वल्लभबाड़ी स्थित होटल सेवन डब्ल्यू में आयोजित किया गया। ​इस दौरान सुधा शर्मा ने अध्यक्ष, अनामिका राठौर ने सचिव तथा प्रतिभा गुप्ता ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इंस्टॉलेशन ऑफिसर डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 की पूर्व जिला गवर्नर रश्मि गुप्ता थीं। उन्होंने 25 सदस्यीय बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स शपथ दिलाई। समारोह में डिस्ट्रिक्ट 3233 ई2 के पूर्व जिला गवर्नर राजेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने आगामी सेवा कार्यों के लिए क्लब का मार्गदर्शन किया।

​समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रश्मि गुप्ता ने कहा कि सेवा के क्षेत्र में देश में असीम संभावनाएं हैं। देश के गरीब, पिछड़े और जरूरतमंद लोगों को आगे लाने के लिए हम सभी को कृतसंकल्पित होना होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि गरीबों और असहायों की निस्वार्थ सेवा ही ‘लायंस क्लब’ का दूसरा नाम है।

इस अवसर पर जुलाई माह में जन्म लेने वाली एवं वैवाहिक बंधन में बनने वाले सदस्यों का भी सम्मान किया गया। सेवा गतिविधि में छात्रों को पुस्तक बैग सहित दी गई। एक छात्रा को पढ़ाई के लिए चेक प्रदान किया गया।

​नवनियुक्त अध्यक्ष सुधा शर्मा ने वर्ष 2026-27 का सेवा की कार्य योजना प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि हम शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण , वृक्षारोपण और असहाय वर्ग के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। हर चेहरे पर मुस्कान और खुशी, महिलाओं को शिक्षा एवं रोजगार से जोड़ना हमारा मुख्य उद्देश्य रहेगा।संचालन गोपाल सोनी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक निशा धूत, क्षेत्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा, गिर्राज मित्तल, एमएस याग्निक, सुषमा आहूजा, एमके जैन, डॉ. ओपी बवेजा, पीएल अग्रवाल, गिर्राज मूंदड़ा, रामचरण धूत, मंजू गर्ग, वीपी आहूजा, विजेंद्र व्यास, किशन गुप्ता, सीमा निगम, भारती व्यास, प्रीति जासू, आरके अग्रवाल, पूर्व प्रांतपाल पूर्णिमा खंडेलवाल आदि मौजूद रहीं।