धार्मिक उत्सवों पर जन सेवा का कार्य सबसे बड़ा पुण्य का कार्य: राजेश बिरला

0
20

कोटा। निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर शहर की अनेक व्यापारिक एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा शहर के विभिन्न बाजारों, चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर हजारों श्रद्धालुओं एवं राहगीरों को शरबत, शीतल जल, छाछ, लस्सी, शिकंजी एवं आमरस का वितरण किया गया।

कोटा व्यापार महासंघ के अध्यक्ष क्रांति जैन एवं महासचिव अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इसी क्रम में अग्रवाल समाज, कोटा द्वारा तलवंडी चौराहे पर प्रादेशिक वैश्य संगठन के अध्यक्ष हुकुमचंद मंगल के नेतृत्व में एक टीम द्वारा दिनभर छाछ, लस्सी एवं शीतल जल का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश बिरला, कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी, शिव ज्योति स्कूल के चेयरमेन महेश गुप्ता, माहेश्वरी प्रादेशिक सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद भंडारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तरुण सोमानी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर माहेश्वरी समाज एवं रेड क्रॉस सोसायटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश बिरला ने कहा कि प्रत्येक धार्मिक उत्सव के अवसर पर सामाजिक एवं व्यापारिक संस्थाओं द्वारा जनसेवा के ऐसे कार्य करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है।

कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव एवं होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने कहा कि महासंघ से जुड़ी कई संस्थाएं शहर के बाजारों, चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर आयोजित धार्मिक अवसरों पर निरंतर जनसेवा के कार्य, स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर आयोजित करती रही हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों पर समाज के सभी वर्गों को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए, क्योंकि यही सच्ची जनसेवा है।