हाड़ौती संभाग कोचिंग समिति का शपथग्रहण 28 को, नई कार्यकारिणी संभालेगी कार्यभार

0
9

कोटा। हाड़ौती संभाग कोचिंग समिति (रजि.) की नवगठित संभागीय और जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह 28 जून को तलवंडी स्थित होटल में अपराह्न 3 बजे से आयोजित किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष ओम मेहता ने बताया कि ​समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर उपस्थित रहेंगे।

उनके साथ ही रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन राजेश बिरला, क्षेत्रीय विधायक संदीप शर्मा, शिक्षा मंत्री के ओएसडी (OSD) सतीश गुप्ता, रेलवे परामर्शदात्री समिति के सदस्य व किसान नेता आशीष मेहता और मनोज जैन जैसे विशिष्ट अतिथि कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।

​इस दौरान संभागीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष ओम मेहता, संरक्षक सोनिया राठौड़ व बुद्धिप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमावत, महासचिव आरके जांगिड़, कोषाध्यक्ष प्रदीप धाकड़ सहित पूरी संभागीय टीम और जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष जितेंद्र पारेता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नोलख मीणा, महासचिव नीरज मेहता व कोषाध्यक्ष नरेश नागर समेत दोनों स्तर की कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी व सदस्य पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण करेंगे।