मेटा के एक्सक्लूसिव क्रिएटर सर्कल इवेंट में राजस्थान की इकलौती क्रिएटर बनीं भाविका

0
13

कोटा। Meta Make My Trip Creator Circle Event: शहर की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर एवं इन्फ्लुएंसर भाविका प्रीत रमानी ने हाल ही में मेटा ऑफिस में आयोजित प्रतिष्ठित ‘मेक माय ट्रिप क्रिएटर सर्कल’ इवेंट में भाग लिया। यह एक एक्सक्लूसिव इनवाइट-ओनली कार्यक्रम था, जिसमें पूरे भारत से चुनिंदा इन्फ्लुएंसर्स और कंटेंट क्रिएटर्स को आमंत्रित किया गया था।

भाविका प्रीत रमानी इस कार्यक्रम में राजस्थान से शामिल होने वाली एकमात्र क्रिएटर रहीं। इवेंट के दौरान क्रिएटर्स को सोशल मीडिया ग्रोथ, डिजिटल इनोवेशन, कंटेंट स्ट्रेटेजी और क्रिएटर डेवलपमेंट से जुड़ी विशेष ट्रेनिंग दी गई तथा महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। साथ ही नेटवर्किंग और कोलैबोरेशन के अवसरों पर भी चर्चा हुई।

भाविका ने इस भव को प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक बताते हुए कहा कि इस तरह के प्लेटफॉर्म क्रिएटर्स को सीखने, आगे बढ़ने और इंडस्ट्री के विशेषज्ञों से जुड़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इवेंट की झलकियां भी साझा कीं।

लाइफस्टाइल और फैशन कंटेंट के लिए पहचान रखने वाली भाविका प्रीत रमानी लगातार डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अपनी अलग पहचान बना रही हैं। मेटा क्रिएटर सर्कल में उनकी भागीदारी उनके डिजिटल सफर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।