सेंसेक्स 437 अंक उछल कर 55,818 के स्तर पर बंद, निफ्टी 16,600 के पार

0
215

मुंबई। सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार दो दिन से जारी गिरावट से उबर गया। कारोबार के अंत में हरे निशान पर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 437 अंक या 0.79 फीसदी उछलकर 55,818 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 16,628 के स्तर पर बंद हुआ।

इससे पहले सेंसेक्स 150 अंक फिसलकर 55,230 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी 73 अंक की गिरावट के साथ 16,460 के स्तर पर खुला था। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का सिलसिला जारी है। गुरुवार को कारोबार के अंत में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 77.60 पर बंद हुआ।

मिडकैप में गिरावट और स्मॉल कैप में बढ़त
BSE का मिडकैप 8.44 पॉइंट या 0.04% की गिरावट के साथ ​​​​​​​23,111.21 पर बंद हुआ।​​​​​​​BSE का स्मॉलकैप 160.25 पॉइंट या 0.60%​​​​​​​ की बढ़त के साथ ​​​​​​​26,694.78 पर बंद हुआ।

IT और PSU बैंक में बढ़त
11 सेक्टोरल इंडेक्स में से आज 8 में बढ़त और 3 में गिरावट रही। इसमें सबसे ज्यादा बढ़त IT में 1.82% की रही। वहीं मीडिया, मेटल और PSU बैंक में 1% की बढ़त है। वहीं FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी में मामूली बढ़त है। जबकि बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस में गिरावट रही।