56 साल पुरानी फरारी की नीलामी, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश!

967

नई दिल्ली। रफ्तार और परफॉर्मेंस के लिहाज से दुनियाभर में लोकप्रिय ब्रैंड फरारी की एक कार रेकॉर्ड कीमत में नीलाम हुई है। Ferrari 250 GTO नाम की इस कार का 1962 में बना मॉडल शनिवार को कैलिफोर्निया के मोंटेरी में नीलाम हुआ। यह नीलामी RM-Sotheby ने कराई। इसे 4 करोड़ 84 लाख 5 हजार डॉलर यानी लगभग 338 करोड़ रुपये में नीलाम किया।

इसके साथ ही इस नीलामी ने दुनिया की सबसे महंगी नीलाम हुई कार का वर्ल्ड रेकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। बता दें कि इससे पहले 2014 में एक कार सबसे महंगी नीलाम हुई थी।
Ferrari GTO की इस कार की रेकॉर्ड कीमत इसलिए भी लगी क्योंकि यह बेहद सिंपल और गुड लुकिंग कार है। दूसरा, यह फरारी की सबसे सफल रहीं रेसिंग कारों में से एक है।

इस कार से 1962 Italian GT चैंपियनशिप जीती गई थी। इसके साथ ही इसने 1962 से 1965 के बीच 15 से ज्यादा रेस जीतीं। इसे चलाने वालों में फिल हिल भी शामिल रहे हैं जो कि फॉर्म्यूला वन वर्ल्ड रेसिंग चैपिंयन बनने वाले पहले अमेरिकी हैं।

इसे खरीदेने वाले पूर्व मुख्य सॉफ्टवेयर आर्किटेक्ट डॉ, ग्रेग व्हिटन हैं जो पिछले 18 वर्षों से माइक्रोसॉफ्ट के लिए काम कर रहे हैं। इन्होंने ही माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस सूट के ऐप्लिकेशन्स (माइक्रोसॉफ्ट वर्ड, ऐक्सल और पावरपॉइंट) का निर्माण किया था।