29 राज्यों में 2056 कोरोना संक्रमित, एक दिन में रिकॉर्ड 437 केस

0
747

नई दिल्ली। देश के 29 राज्यों में कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या 2 हजार 56 हो गई है। 169 लोग ठीक हुए, जबकि 56 मौतें हुईं। मंगलवार से बुधवार तक 24 घंटे में रिकॉर्ड 437 नए केस सामने आए। मध्यप्रदेश के इंदौर के बुधवार देर रात 12 और मरीजों की कोरोनावायरस संक्रमण की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या 75, जबकि राज्य में 98 पहुंच गई।

वहीं, तेलंगाना में भी बुधवार को कोरोना संक्रमण के 30 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 3 की मौत हुई। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 9 हो गया है। मरने वाले सभी लोग दिल्ली में तब्लीगी जमात में हिस्सा लेकर लौटे थे। मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह जानकारी दी। महाराष्ट्र में देश के सबसे ज्यादा 335 कोरोना पॉजिटिव मिले। वहीं, अकेले तमिलनाडु में ही 110 नए पॉजिटिव मरीज मिले। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने बुधवार को कहा- देश में अब संक्रमितों की संख्या 1 हजार 834 हो गई है। इनमें से 144 लोग ठीक हुए। कोरोना से अब तक 41 मौतें हुई हैं। इससे पहले, मंगलवार को देश में कोरोना संक्रमण के 272 नए मामले सामने आए थे। उधऱ, आंध्र प्रदेश में पिछले दो दिनों में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। 31 मार्च को रात 9 बजे तक राज्यभर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 44 थी, जो 1 अप्रैल को सुबह 9 बजे बढ़कर 87 हो गई। यहां

महज 12 घंटे में 43 नए मामले सामने आए। इस दौरान 373 संदिग्धों के सैंपल्स की जांच की गई थी। खास बात ये है कि बुधवार को पॉजिटिव मिले सभी 43 लोग दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात -ए-मरकज में हिस्सा लेकर लौटे थे।

देश के 29 राज्यों में पहुंचा कोरोना संक्रमण

राज्यकितने संक्रमितकितनी मौतकितने ठीक हुए
महाराष्ट्र3351439
केरल265226
तमिलनाडु23416
दिल्ली15226
राजस्थान12023
कर्नाटक11039
उत्तर प्रदेश117217
तेलंगाना127914
आंध्र प्रदेश11102
मध्य प्रदेश9870
गुजरात8765
जम्मू-कश्मीर6222
पंजाब4641
हरियाणा43027
प. बंगाल3736
बिहार2410
चंडीगढ़1710
लद्दाख1303
अंडमान-निकोबार1000
छत्तीसगढ़900
उत्तराखंड702
गोवा500
असम1300
ओडिशा501
हिमाचल311
पुडुचेरी300
मणिपुर100
मिजोरम100
झारखंड100