2024 Kawasaki Z900 बाइक भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

74

नई दिल्ली। 2024 Kawasaki Z900 Bike Launched: टू-व्हीलर मैन्युफैक्चर कावासाकी (Kawasaki) ने भारतीय बाजार में Z900 मोटरसाइकिल का नया 2024 मॉडल लॉन्च कर दिया है।

अपडेटेड मॉडल में कंपनी ने कोई खास बदलाव नहीं किया है। हालांकि, इसमें नई कलर TFT डैश मिलती है, जिसे राइडोलॉजी ऐप के जरिए राइडर स्मार्टफोन से जोड़ सकता है। स्मार्टफोन से कनेक्ट होने के बाद राइडर को नोटिफिकेशन और नेविगेशन अलर्ट मिलते रहेंगे। नई मोटरसाइकिल पुराने मॉडल की तुलना में 9,000 रुपए महंगी है।

डिजाइन: कावासाकी Z900 को स्टील फ्रेम पर तैयार किया गया है। जिसमें मस्कुलर फ्यूल टैंक, स्प्लिट-स्टाइल स्टेप-अप सीट और अपस्वेप्ट एग्जॉस्ट सिस्टम के साथ अट्रैक्टिव डिजाइन दिया गया है। लाइटिंग के लिए बाइक में फुल-LED सेटअप और 17-इंच के एलॉय व्हील मिलते हैं। इसका वजन 212 किलोग्राम है। इन सभी के साथ, इस मोटरसाइकिल में 2 पावर मोड, 3 राइडिंग मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल के 3 लेबल नॉन-स्विचेबल डुअल-चैनल ABS के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स सूट मिलता है।

इंजन: नई कावासाकी Z900 में पुराने मॉडल की तरह 948cc, इनलाइन-चार सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है। ये 9,500rpm पर 125hp की पावर और 7,700rpm पर 98.6Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावरट्रेन को असिस्ट और स्लिप क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। सस्पेंशन के लिए यह आगे USD फोर्क और पीछे मोनोशॉक यूनिट से लैस है, जो दोनों प्रीलोड और रिबाउंड के लिए एडजेस्टेबल हैं। भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 9.29 लाख रुपए है।

2024 Z650RS पहले ही लॉन्च हो चुकी
कावासाकी इंडिया ने 5 दिन पहले भारतीय बाजार में 2024 Z650RS को भी लॉन्च कर दिया है। इसकी कीमत 6.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 2024 के लिए कावासाकी ने जो एकमात्र अपडेट किया है, वह ट्रैक्शन कंट्रोल को जोड़ना है। इसमें दो ट्रैक्शन मोड हैं, जिनमें से राइडर चुन सकता है। इसके अलावा Z650RS में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह मोटरसाइकिल भारत में केवल मेटालिक मैट कार्बन ग्रे कलर में पेश की गई है। हालांकि, ये ग्लोबल बाजार में अन्य कलर में भी उपलब्ध है। KTRS या कावासाकी ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को जोड़ने से मॉडल सेफ हो जाएगा।