Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 4789

इंदौर किराना: ग्राहकी कमजोर होने से खोपरा गोला लुढ़का

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को ग्राहकी कमजोर होने से खोपरा गोला के भाव में तीन रुपये (शुक्रवार की तुलना में) प्रति किलोग्राम की कमी दर्ज की गई।कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में शनिवार को सात गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर -गोला शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल। शक्कर एम (मोटी) 3440 से 3450 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 188 से 205 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2150 से 4000 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 135, निजामाबाद 90 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3150 से 3160 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

Audi A3 पर 5 लाख का भारी डिस्काउंट

0

नई दिल्ली। प्रीमियम सिडैन Audi A3 ने भारत में 5 साल पूरे कर लिए हैं। इस कार को भारत में सबसे पहले ऑटो एक्सपो 2014 में शोकेस किया गया था। इसे 2014 में ‘वर्ल्ड कार ऑफ द इयर’ भी घोषित किया गया था। भारत में आकर्षक प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया गया था। भारत में यह कंपनी की बेस्टसेलिंग कार में से एक है। इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन साल 2017 में भारत में लॉन्च किया गया था।

भारतीय बाजार में 5 साल पूरे
इस कार के भारतीय बाजार में 5 साल पूरे होने पर कंपनी इस मॉडल पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अब यह कार 28,99,000 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीदी जा सकती है। कंपनी इस कार पर 5 लाख रुपये का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह ऑफर 4 वेरियंट्स पर मिल रहा है।

Audi A3 सिडैन कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है। इस कार में पैरानॉमिक सनरूफ से लैस है। प्रीमियम सिडैन में आउडी फोन बॉक्स के साथ आती है। इसके साथ वायरलेस चार्जिंग भी मिलती है। कार में टू जोन एयर कंडिशनिंग दी गई है साथ ही रियर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं।

किस वेरियंट पर कितना डिस्काउंट

वेरियंटनई कीमतपुरानी कीमतअंतर
A3 35 TFSI प्रीमियम प्लस28.9933.124.13
A3 35 TFSI टेक्नॉलजी30.9934.573.58
A3 35 TDI प्रीमियम प्लस29.9934.934.94
A3 35 TDI टेक्नॉलजी31.9936.124.13

इन प्रीमियम फीचर्स से लैस है Audi A3
इस प्रीमियम सिडैन में पट्रोल और इंजन दोनों ऑप्शंस मिलते हैं। 1.4 लीटर TFSI पेट्रोल इंजन में 150hp और 250Nm टॉर्क मिलता है। इसक साथ 7 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। 2.0 लीटर 4 सिलिंडर डीजल इंजन में 143hp पावर और 320Nm टॉर्क मिलता है। इसके साथ 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलता है। फ्यूल एफिसेंसी पेट्रोल इंजन के साथ 19.2 किमी प्रति लीटर और डीजल इंजन 20.39 किमी प्रति लीटर का माइलेज देता है। भारत में इस कार मुकाबला Mercedes Benz CLA Class से है।

पानी के अंदर कमाल की फ़ोटोग्राफी करता है ये स्मार्टफोन, देखें वीडिओ

नई दिल्ली। स्मार्टफोन यूजर्स के लिए अपने डिवाइस को पानी से बचाकर रखना एक बड़ी चुनौती होता है। कई प्रीमियम स्मार्टफोन्स बेशक वॉटरप्रूफ होने का दावा करते हों लेकिन इनकी मदद से पानी के अंदर (अंडरवॉटर) फ़ोटोग्राफी करने की कोशिश शायद ही कोई यूजर करेगा। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Ulefone की ओर से लॉन्च दमदार फ्लैगशिप डिवाइस Armor 6E ऐसे में सबको चौंका रहा है।

यह डिवाइस न सिर्फ वॉटरप्रूफ है बल्कि बिना किसी दिक्कत के पानी के अंदर बेहतरीन फटॉग्रफी कर सकता है। Ulefone ने इस फोन का एक विडियो भी शेयर किया है। कंपनी की ओर से शेयर किए गए विडियो में दिख रहा है कि अंडरवॉटर मोड में डिस्प्ले पर पानी के प्रेशर से स्मार्टफोन पर कोई एक्सीडेंटल टच नहीं हो रहे हैं।

करीब 30 मिनट तक 10 मीटर गहरे पानी के अंदर फोटोज क्लिक करने और विडियो शूट करने के बाद भी फोन बेहतरीन काम कर रहा है। साथ ही इसे ऑपरेट करना भी बहुत आसान है। डिवाइस का वॉल्यूम अप बटन फोटोज क्लिक करने और वॉल्यूम डाउन बटन विडियो रिकॉर्ड करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आप फ्रंट कैमरा पर स्विच करना चाहें तो इसके लिए वॉल्यूम डाउन बटन को लॉन्ग प्रेस करना (थोड़ी देर दबाकर रखना) होगा।

पानी में आप आसानी से एक हाथ से ही इसे ऑपरेट कर सकते हैं। वॉटरप्रूफिंग और अंडरवॉटर मोड में फ़ोटोग्राफी के अलावा Armor 6E में कई दमदार स्पेसिफिकेशंस यूजर्स को मिल रहे हैं। यह डिवाइस 6.2 इंच फुलएचडी+ नॉच डिस्प्ले के साथ आता है और इसमें Helio P70 AI प्रोसेसर 4 जीबी रैम और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज दिया गया है।

कैमरा की बात करें तो इसमें ड्यूल रियर कैमरा सेटअप यूजर्स को मिलता है। इस सेटअप में 16 मेगापिक्सल और 2 मेगापिक्सल के सेंसर्स दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए डिवाइस में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

स्मार्टफोन में बड़ी 5000mAh की बैटरी दी गई है। बड़ी बैटरी के चलते डिवाइस को लंबे वक्त तक यूज किया जा सकता है और अच्छा बैटरी बैकअप मिल जाता है। सिक्यॉरिटी के लिए डिवाइस में फेस और फिंगरप्रिंट अनलॉक दिया गया है।

ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह स्मार्टफोन ऐंड्रॉयड 9.0 पाई के साथ मिलता है। यह डिवाइस फिलहाल चीन में ही उपलब्ध है और ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। स्मार्टफोन की कीमत भी बहुत ज्यादा नहीं है और 199.99 डॉलर (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है।

मई में GST कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के पार

0

नई दिल्ली।माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह मई महीने में एक लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल मई में जीएसटी के मद में 94,016 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। सरकार ने शनिवार को यह जानकारी दी। मई में जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपये रहा। यह अप्रैल 2019 के 1,13,865 करोड़ रुपये के जीएसटी संग्रह की तुलना में कम है।

मई महीने में कुल 72.45 लाख संक्षिप्त बिक्री रिटर्न जीएसटीआर -3 बी जमा किए गए। यह अप्रैल में दाखिल किए गए 72.13 लाख रिटर्न की तुलना में अधिक है। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘मई महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,00,289 करोड़ रुपये रहा।

इसमें केंद्रीय जीएसटी (सीजीएसटी) 17,811 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी (एसजीएसटी) 24,462 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी (आईजीएसटी) 49,891 करोड़ रुपये और उपकर संग्रह 8,125 करोड़ रुपये रहा।’ मंत्रालय ने बताया कि फरवरी-मार्च 2019 के लिए जीएसटी क्षतिपूर्ति के रूप में राज्यों को 18,934 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।

विश्व दूध दिवस : फोटो देखकर लग जाएगा पता दूध शुद्ध है या नहीं

नई दिल्ली। दूध कितना शुद्ध है, इसका पता फोटो देखकर लग जाएगा। यह हैरानी वाली बात है, लेकिन एग्रीटेक कंपनी मूफॉर्म, दुनिया की मशहूर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट की तकनीकियों का इस्तेमाल कर के एक ऐसी अनोखी तकनीक का आविष्कार करने में जुटी है जिसमें सिर्फ फोटो डालकर पता चल जाएगा कि दूध मसटाइटिस इंफेक्टेड है या नहीं। किसानों को सिर्फ दूध का फोटो मूफॉर्म ऐप पर अपलोड करना होगा और उन्हें दूध के इन्फेक्टेड होने या न होने की जानकारी मिल जाएगी।

मूफार्म की सह- संस्थापक आशना सिंह ने बताया कि मवेशियों में मसटाइटिस नामक एक खास बीमारी पाई जाती है। यह बीमारी बैक्टीरिया की वजह से होती है और यह मवेशियों के थन पर होती है। इसलिए दूध भी इंफेक्टेड हो जाता है। मसटाइटिस की वजह से सिर्फ दूध ही इंफेक्टेड नहीं होता है बल्कि दूध का उत्पादन भी कम हो जाता है।

सिंह ने बताया कि मूफार्म के रिसर्च के मुताबिक मसटाइटिस की वजह से दूध उद्योग को सालाना 50 करोड़ डॉलर का नुकसान होता है। अगर किसी किसान की एक एक गाय या भैंस को मसटाइटिस है तो उसे प्रतिमाह लगभग 5000 रुपए तक का नुकसान हो सकता है।

सिर्फ एक तस्वीर से पता चलेगा दूध सही है या नहीं
आशना सिंह ने बताया कि मसटाइटिस बीमारी से ग्रसित होने वाली गाय का दूध भी संक्रमित हो जाता है, जो इंसानी खपत के लिए ठीक नहीं है। मवेशियों में यह बीमारी न हो इसके लिए दूध निकालने के बाद मवेशियों के थन को अच्छे से साफ करना चाहिए, नहीं तो उनमें बैक्टीरिया पनप जाता है।

उन्होंने बताया कि इस प्रकार की बीमारी को भारत से खत्म करने के लिए मूफार्म को माइक्रोसॉफ्ट की तरफ से “आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस फॉर अर्थ” का अनुदान/ग्रांट मिला है। सिंह ने बताया कि किसानों को मूफार्म के ऐप पर थन व दूध की तस्वीर डालनी पड़ेगी जिससे यह पता चल जाएगा कि दूध इंफेक्टेड है या नहीं।

ऐप में मिलेंगे लाइव फीचर्स
सिंह ने बताया कि ऐप में जल्द ही लाइव फीचर्स होंगे जिसकी मदद से किसानों को रियल टाइम मदद मिलेगी। लगभग दो माह पहले कृषि राज्य मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मूफार्म ऐप को लांच किया है। मूफार्म दूध उत्पादन से जुड़े किसानों को कुशल बनाने के लिए पंजाब के संगरूर इलाके में पायलट प्रोजेक्ट कर रही है।

जल्द ही मूफार्म का प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र एवं आंध्र प्रदेश में आरंभ होने जा रहा है। सिंह ने बताया कि किसानों को प्रशिक्षित करने के लिए मूफार्म विलेज लेवल एंट्रेप्रेन्योर (वीएलई) को नियुक्त कर रहे हैं। मूफार्म पहले वीएलई को प्रशिक्षण देती है, फिर वीएलई किसानों को प्रशिक्षण देते हैं।

कटरीना ने जब सुनील ग्रोवर को जड़ा तमाचा, जानिए क्यों

मुंबई। कटरीना कैफ ने जब सुनील ग्रोवर को जड़ा तमाचा, जानिए क्यों? जी हाँ, आप सोच रहे होंगे कि सुनील ने कटरीना के साथ कोई ऐसी- वैसी हरकत की होगी। तभी तमाचा मारा होगा। परन्तु हकीकत में ऐसा नहीं है।

सुनील ग्रोवर पहली बार बॉलिवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम कर रहे हैं। इन दोनों की साथ में पहली फिल्म ‘भारत’ पिछले काफी दिनों से चर्चा में है और जल्द ही रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में कटरीना कैफ भी लीड रोल में नजर आएंगी।

सुनील ने बताया कि उन्हें सलमान और कटरीना के साथ काम करना काफी इंजॉय किया और फिल्म से जुड़े एक सीन की याद साझा कीं। सुनील ने बताया एक सीन में उनके कैरक्टर विलायती को मैडम (कटरीना) थप्पड़ मारती हैं। इस सीन की शूटिंग के समय सलमान खुद को हंसने से रोक नहीं सके क्योंकि कटरीना ने वास्तव में सुनील को जोरदार तमाचा जड़ दिया था।

बता दें कि अली अब्बास जफर के डायरेक्श में बनी फिल्म ‘भारत’ में सलमान और कटरीना के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही है।

नई सरकार का आम आदमी को लगा झटका, महंगा हुआ LPG सिलेंडर

नई दिल्ली। केंद्र में दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद देश के आम आदमी को पहला झटका लगा है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने घरेलू रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए हैं।

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से शुक्रवार को जारी बयान के अनुसार, बिना सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपए और सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 रुपए 23 पैसे की बढ़ोतरी कर दी है। यह नई कीमतें 1 जून से पूरे देश में प्रभावी हो गई हैं।

इंडियन ऑयल ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक जून से सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर 497 रुपए 37 पैसे का मिलेगा। मई में इसकी कीमत 496 रुपये 14 पैसे थी। इसके साथ ही दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की वृद्धि की गयी है।

मई में इसकी कीमत 712 रुपए 50 पैसे थी जो जून में बढ़कर 737 रुपए 50 पैसे हो गई है। इंडियन ऑयल ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में रसोई गैस की कीमतों में परिवर्तन और डॉलर की तुलना में रुपए की विनिमय दर में आए बदलावों के मद्देनजर रसोई गैस की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

जून के पहले ही दिन सस्ते हुए पेट्रोल और डीजल

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आई नरमी का असर भारतीय बाजार में दिख रहा है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती का तोहफा दिया है। IOCL ने शनिवार को पेट्रोल की कीमतों में 5 से 11 पैसे और डीजल की कीमतों में 6 से 15 पैसे तक की कटौती की है।

देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा 15 पैसे की कटौती हुई है और अब यह घटकर 71.62 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में यह 5 पैसे की कटौती के बाद 73.74 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। देश की आर्थिक राजधानी के रूप में मशहूर मुंबई में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता हुआ है और अब इसकी नई कीमत 77.28 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चेन्नई में यह 7 पैसे की कटौती के बाद 74.39 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

राजधानी दिल्ली में डीजल 15 पैसे की कटौती के बाद 66.36 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में डीजल 6 पैसे सस्ता हुआ है और अब यह 68.21 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। मुंबई में डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 69.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में यह 12 पैसे सस्ता हुआ है और अब इसकी नई कीमत 70.19 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार को ब्रेंट क्रूड ऑयल 5.11 फीसदी की गिरावट के साथ 61.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड भी 5.46 फीसदी की गिरावट के साथ 53.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है।

भारत के लिए बुरी खबर, ट्रंप ने समाप्त किया GSP का दर्जा

नई दिल्ली। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई सरकार बनने के दूसरे ही दिन अमेरिका से भारत के लिए बुरी खबर आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत का सामान्य तरजीही दर्जा या जनरलाइज प्रिफरेंस सिस्टम (जीएसपी) को खत्म करने का ऐलान कर दिया है। ट्रंप का यह फैसला 5 जून 2019 से प्रभावी होगा। इससे भारत के करीब 5.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 40 हजार करोड़ रुपए के कारोबार पर असर पड़ेगा।-

ट्रंप ने मार्च में की थी घोषणा
सामान्य तरजीही दर्जा यानी जीएसपी अमेरिका का सबसे पुराना व्यापार तरजीही कार्यक्रम है। उसने इस कार्यक्रम की शुरुआत 1976 में विकासशील देशों की आर्थिक वृद्धि के लिए की थी। इस कार्यक्रम के तहत अमेरिका विकासशील देशों को अपने देश में ड्यूटी फ्री कारोबार करने की इजाजत देता है।

जीएसपी दर्जा प्राप्त देश कुछ विशेष सामान अमेरिका में बिना टैक्स दिए बेच सकते हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसी साल 4 मार्च को भारत समेत कई देशों के जीएसपी दर्ज खत्म करने की घोषणा की थी। तब उन्होंने जीएसपी दर्जा प्राप्त देशों को 60 दिन का समय दिया था। ट्रंप ने कहा है कि भारत ने हमें अपने बाजारों में बराबर कारोबार का मौका नहीं दिया है, इस कारण हमें यह फैसला लेना पड़ रहा है।

जीएसपी खत्म होने से भारत को यह नुकसान
जीएसपी के तहत चुनिंदा गुड्स के ड्यूटी-फ्री या मामूली टैरिफ पर इम्पोर्ट की अनुमति दी जाती है। इससे केमिकल्स और इंजिनियरिंग जैसे सेक्टरों के करीब 1900 भारतीय प्रॉडक्ट्स को अमेरिकी बाजार में ड्यूटी फ्री पहुंच हासिल है। भारत ने 2017-18 में अमेरिका को 48 अरब डॉलर (3,39,811 करोड़ रुपए) मूल्य के उत्पादों का निर्यात किया था।

इनमें से सिर्फ 5.6 अरब डॉलर यानी करीब 39,645 करोड़ रुपए का निर्यात GSP रूट के जरिए हुआ। इससे भारत को सालाना 19 करोड़ डॉलर (करीब 1,345 करोड़ रुपये) का ड्यूटी बेनिफिट मिलता है, जो कि अब खत्म हो जाएगा। जीएसपी के तहत मुख्य तौर पर ऐनिमल हस्बैंड्री, मीट, मछली और हस्तशिल्प जैसे कृषि उत्पादों को शामिल किया गया है। इन उत्पादों को आम तौर पर विकासशील देशों के उत्पाद के तौर पर देखा जाता है।

फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ से बाहर निकाली गईं गुस्सैल मौनी रॉय

अभिनेत्री मौनी रॉय को उनके गुस्सैल स्वभाव के‌ लिए खूब जाना जाता है। पिछले दिनों आकाश अंबानी की शादी के समय एक परफॉर्मेंस दौरान मौनी ने जमकर हंगामा बरपाया था, हाल ही में वह जेट एयरवेज की फ्लाइट से यात्रा के दौरान एयरलाइन‌ के स्टाफ से भीड़ गई थीं। मौनी ने इस बार अपने गुस्से का शिकार फिल्म ‘बोले चूड़ियां’ के टीम को बनाया। इस फिल्म में मौनी को अभिनेता नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी के अपोजिट बतौर हिरोइन साइन किया गया था।

अब खबर आ रही है कि अपने खराब अभिनय के चलते फिल्म के निर्माता ने मौनी रॉय की छुट्टी कर दी है। मौनी को जो सोचकर कास्ट किया गया था, उन्होंने उस तरह का अभिनय नहीं किया। मौनी का कहना है कि उन्हें फिल्म की स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई है और इसी के चलते अब वह फिल्म में काम नहीं करना चाहती हैं। हालांकि फिल्म साइन करने के बाद दिए गए एक इंटरव्यू में मौनी ने कहा था कि नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी उनके लिए एक भगवान की तरह हैं और उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट भी बहुत पसंद है।

‘बोले चूड़ियां’ के निर्माता का कहना है कि उन्होंने मौनी रॉय को खबरों में लाने के लिए बहुत पैसे खर्च किए हैं, लेकिन एक बार सुर्खियों में आ जाने के बाद मौनी और उनकी एजेंसी फिल्म को दी गई डेट्स किसी अन्य फिल्म के लिए इस्तेमाल करना चाहती थीं। MoU ( आपसी सहमति का करार ) साइन करने के बाद भी उनकी टैलेंट एजेंसी बार-बार यही जवाब देती रही कि वह ट्रैवल कर रही हैं।

एजेंसी आश्वासन देती रही कि वह मौनी को‌ एक या दो दिन में स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए भेजेंगे। उनके इसी आश्वासन के बाद फिल्म के फर्स्ट लुक का ऐलान किया गया था। ऐसे में यह मामला सीधे तौर पर भरोसा तोड़ने का है। इस बारे में जब फिल्म के निर्माता से पूछा गया तो निर्माता राजेश भाटोया ने कहा, ‘हम इस बात से इनकार करते हैं कि हममें से किसी ने भी मौनी के साथ कोई गलत बर्ताव किया है।

कॉन्फ्रेंस रूम में उस वक्त 25 लोग पहले से ही मौजूद थे, जब मौनी रॉय स्क्रिप्ट रीडिंग के लिए तय शुदा वक्त से 3 घंटे देर से पहुंची थीं। सच तो यह है कि मौनी रॉय का बर्ताव गैर-जिम्मेदाराना रहा हैं। वह वह छुट्टियां बिताने में व्यस्त थीं और उन्होंने अब तक एक आध बार ही स्क्रिप्ट रीडिंग में हिस्सा लिया है।’

‘हमने फिल्म में एक बड़ी रकम‌ लगाई है और ऐसे में पूरी विनम्रता के साथ किसी से भी प्रफेशनलिज्म और फिल्म के प्रति समर्पण दिखाने के लिए कहना ग़लत है तो उन्हें मैं याद दिलाना चाहूंगा कि फिल्म बनाना एक संजीदा काम है, जिसमें काफी पैसे लगते है और यह हमारा महज शौक‌ नहीं है। जबसे हमने मौनी को बोले चूड़ियां के लिए साइन किया है, तब से खुद मौनी और उनकी एजेंसी का रवैया बेहद अव्यवहारिक और गैर जिम्मेदाराना‌ रहा है। बावजूद इसके कि हमने उन्हें मेहनताना‌ पहले ही दे दिया है।

29/05/19 को हुई स्क्रिप्ट की फाइनल नरेशन के दिन भी मौनी 3 बजे की बजाय शाम 5.30 बजे पहुंची थीं। उनके इस रवैये ने निर्माताओं, निर्देशक और अभिनेता को काफी शर्मिंदा कर दिया था। अगर रोल की बात की जाए तो यह एक उम्दा किस्म की स्क्रिप्ट है और जहां तक रचनात्मकता की बात है तो‌ यह डायरेक्टर पर निर्भर करता है, लेकिन‌ आप सभी‌ को यह बता दूं कि फिल्म में लीडिंग लेडी का रोल बेहद अहम है और इसमें 5 गाने फीमेल लीड पर फिल्माए जाने हैं।’

‘ऐसे में इतने बड़े और शानदार हिरोइन वाले रोल को‌ लेकर शिकायत करना गलत है जबकि उन्होंने‌ अब तक रिलीज़ हुई अन्य फिल्मों में बेहद छोटे और मामूली रोल्स निभाए हैं। सच कहें तो उन्हें पता है कि वह गलत हैं, ऐसे में वह खबरों में रहने के लिए महज अपना बचाव कर‌ रही हैं। फिल्म के अभिनेता,‌ निर्देशक, कंटेट हेड और निर्माता होने‌ के नाते किरण ने मौनी को प्रफेशनल बर्ताव को लेकर उन्हें समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन उन्होंने एकदम से अपना आपा खोते हुए सभी के सामने कुछ इस तरह का व्यवहार किया कि सेट पर मौजूद सभी वरिष्ठ लोग हैरान रह गए।’

‘हमने उन्हें अभी ही रीप्लेस करने की ठान ली है क्योंकि हमने अपनी फिल्म की शूटिंग एक शेड्यूल में पूरी करनी है। हम बता दें कि बोले चूड़ियां की शूटिंग पहले की तरह ही समय पर होगी मगर अब एक नई हिरोइन के साथ हम शूट करेंगे। एक प्रॉडक्शन हाउस होने‌ के नाते वुडपेकर फिल्म पहले की तरह ही इस फिल्म के निर्माण में संलग्न रहेगा और हम एक नई हिरोइन को कास्ट कर फिल्म पूरी करेंगे।’

उल्लेखनीय है कि बोले चूड़ियां बतौर निर्देशक शम्स सिद्दीकी की पहली फिल्म है और इसका निर्माण वुडपेकर मूवीस के बैनर तले राजेश भाटिया और किरण भाटिया कर रहे हैं। अब फिल्म की शूटिंग जून के अंत में शुरू होगी।

मौनी रॉय के बाद फिल्म में किस हिरोइन को लिया जाएगा इसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी। मौनी ने हाल ही में करण जौहर की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ और दिनेश विजन की फिल्म ‘मेड इन चाइना’ की शूटिंग पूरी की है, इसके अलावा उन्होंने गुलशन कुमार की बायॉपिक फिल्म ‘मुगल’ भी साइन कर चुकी हैं।