होंडा की नई इलेक्ट्रिक बाइक चार्जिंग खत्म होने पर पैडल से भी चलेगी

209

नई दिल्ली। होंडा ऑटोमोबाइल कंपनी कार्बन न्यूट्रल बनने के अपने टारगेट के तहत अपने ईवी पोर्टफोलियो के विस्तार पर ध्यान दे रही है। अपने ईवी रोडमैप के शुरुआती चरण में होंडा 2025 तक ग्लोबल लेवल पर कम से कम 10 इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करेगी।

ईवी बिक्री का टारगेट 2027 तक एक मिलियन यूनिट निर्धारित किया गया है। इस दशक के अंत तक होंडा ईवी की बिक्री लगभग 3.5 मिलियन यूनिट होगी। हालांकि, इस दशक में होंडा के लिए ICE-बेस्ड मॉडल मुख्य आधार बने रहेंगे। 2030 तक ईवी की बिक्री होंडा की कुल बिक्री का लगभग 15% योगदान देगी। सभी गाड़ियों को ऑल इलेक्ट्रिक मॉडल बना देना एक बड़ा कार्य है, जिसे योजनाबद्ध और चरणबद्ध तरीके से प्लान करने की आवश्यकता है।

होंडा की नई इलेक्ट्रिक बाइक्स पेश: होंडा ने अपनी कुछ नई इलेक्ट्रिक बाइक्स का प्रदर्शन किया है, जिनमें Cub e, Dax e और Zoomer e शामिल हैं। ये स्कूटर कंपनी के पेट्रोल से चलने वाले स्कूटर सेगमेंट के जैसे ही हैं। इन नई ई-बाइक्स को सबसे पहले चीन में लॉन्च किया गया है। होंडा की इनिशियल ईवी स्ट्रैटजी अन्य OEMs के समान दिखती है, जिसमें मौजूदा पेट्रोल-बेस्ड मशीनों को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के साथ फिट किया जा रहा है।

टॉप स्पीड 15 मील प्रति घंटे: होंडा के इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी अच्छे दिखते हैं, जो उन्हें जेन जेड के लिए एक उपयुक्त ऑप्शन हैं। यह स्कूटर यंग जेनरेशन के लोगों को काफी पसंद आने वाला है। होंडा की नई ई-बाइक्स का डिजाइन मिनिमलिस्टिक है। इसे यूटिलिटी व्हीकल के रूप में बनाया गया है। इसकी टॉप स्पीड 15 मील प्रति घंटे (लगभग 24 किमी प्रति घंटे) तक सीमित है। मानक इलेक्ट्रिक बाइक की तुलना में रेंज काफी कम होगी, लेकिन यह फास्ट चार्जिंग और बैटरी स्वैपिंग जैसे विकल्पों के साथ आएगी। यह स्कूटर काइनेटिक लूना के जैसी ही है, जिसमें इमरजेंसी यूज के लिए पैडल भी थे।

Honda EV भारत के लिए : यह निश्चित नहीं है कि होंडा इलेक्ट्रिक कब इसको भारत में लॉन्च करेगी। भारत के लिए होंडा का पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर एक्टिवा इलेक्ट्रिक होगा, जिसे जनवरी 2024 में लॉन्च करने की योजना है। इसकी पुष्टि होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) के एमडी और सीईओ अत्सुशी ओगाटा ने की है।

टॉप स्पीड: एक्टिवा इलेक्ट्रिक स्कूटर की टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा होगी। यह लगभग 80-100 किमी प्रति घंटे की है। एक्टिवा इलेक्ट्रिक की रेंज का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन यह रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पर्याप्त होगी। एक्टिवा इलेक्ट्रिक के बाद होंडा भारत में अपनी पहली बोर्न-इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च करेगी।