हरे निशान में खुले बाजार, सेंसेक्स 178 अंक उछलकर 48,061 पर

0
462

मुंबई। मंगलवार को कारोबार के दूसरे दिन शेयर बाजर बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स 178.21 अंक बढ़कर 48,061.59 पर पहुंच गया। निफ्टी 52.10 अंक सुधर कर 14380 पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स 108.15 अंक और निफ्टी 54.1 पॉइंट ऊपर खुला। बीएसई में शामिल 32 इंडेक्स में से आज 31 इंडेक्स बढ़त के साथ खुले। वहीं, 23 सेक्टर में से 20 में बढ़त बनी हुई है।

इससे पहले सोमवार को कोरोना और लॉकडाउन के चलते शेयर मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 1707 अंकों की गिरावट के साथ 47,883 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 524 पॉइंट गिरकर 14,310 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में शामिल 30 में से 29 शेयरों में गिरावट रही थी।

एशियाई शेयर बाजारों में बढ़त

  • हॉन्गकॉन्ग का हेंगसेंग इंडेक्स 405 पॉइंट ऊपर 28,801 पर करोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स भी 3 अंक की मामूली बढ़त के साथ 3,416 पर आ गया है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 31 अंकों बढ़त के साथ 3,167 पर कारोबार कर रहा है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 4 पॉइंट की बढ़त के साथ 7,229 पर पहुंच गया है।
  • जापान का निक्केई इंडेक्स 328 पॉइंट ऊपर 29,867 पर कारोबार कर रहा है।