हरे निशान पर खुले बाजार, सेंसेक्स 256 अंक उछलकर 49,462 के स्तर पर

0
417

मुंबई। इस हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। BSE सेंसेक्स 256.46 अंक उछल कर 49462.93 और निफ्टी 107.25 अंक बढ़कर 14930.40 पर कारोबार कर रहा है।

आज सेंसेक्स 289.58 अंक और निफ्टी 105.1 पॉइंट ऊपर खुला। इससे पहले शुक्रवार को बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 256.71 पॉइंट ऊपर 49,206.47 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 98.35 अंक की बढ़त के साथ 14,823.15 पर बंद हुआ था।

अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद
शुक्रवार को सभी अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। डाउ जोंस 0.66% की बढ़त के साथ 229.23 अंक ऊपर 34,777.80 पर बंद हुआ था। नैस्डैक 0.88% की बढ़त के साथ 119.39 अंक ऊपर 13,752.20 पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्स 30.98 पॉइंट ऊपर 4,232.60 पर बंद हुआ था। फ्रांस और जर्मनी के बाजार भी बढ़त के साथ बंद हुए थे।

ज्यादातर एशियाई बाजारों में बढ़त

  • जापान का निक्केई इंडेक्स 237 पॉइंट ऊपर 29,595 पर कारोबार कर रहा है।
  • चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 3 अंक की बढ़त के साथ 3,425 पर बना है।
  • हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 47 पॉइंट नीचे 28,581 पर कारोबार कर रहा है।
  • कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 43 अंकों की बढ़त के साथ 3,240 पर आ गया है।
  • ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डनरीज इंडेक्स 79 पॉइंट की बढ़त के साथ 7,404 पर पहुंच गया है।