हजरत निज़ामुद्दीन–दादर ग्रीष्मकालीन विशेष एक्सप्रेस 21 अप्रैल से

0
21

यह गाड़ी गंगापुर सिटी एवं कोटा स्टेशन से होकर गुजरेगी

कोटा। यात्रियों की ग्रीष्मकालीन अवकाश में बढ़ती आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन द्वारा हजरत निज़ामुद्दीन–दादर–हजरत निज़ामुद्दीन के मध्य ग्रीष्मकालीन विशेष रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04002 (हजरत निज़ामुद्दीन–दादर) 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को 13 फेरों में हजरत निज़ामुद्दीन से रात्रि 23.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन बुधवार को गंगापुर सिटी जंक्शन 06.40 बजे, कोटा जंक्शन 10.05 बजे होते हुए उसी दिन रात्रि 22.40 बजे दादर पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04001 (दादर–हजरत निज़ामुद्दीन) 23 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक गुरुवार को 13 फेरों में दादर से 00.15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन कोटा जंक्शन 13.00 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 15.15 बजे होते हुए उसी दिन सायं 21.35 बजे हजरत निज़ामुद्दीन पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में हजरत निज़ामुद्दीन जंक्शन, कोसी कलाँ, मथुरा जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, कोटा जंक्शन, नागदा, रतलाम जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, सूरत, बोरीवली जंक्शन तथा दादर स्टेशनों पर ठहराव लेकर गंतव्य को जाएगी। इस विशेष गाड़ी में 12 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 5 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी तथा 2 वातानुकूलित प्रथम श्रेणी सहित कुल 19 यात्री डिब्बे होंगे।

उधना–जयनगर ग्रीष्मकालीन अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या 09091 (उधना–जयनगर) 19 अप्रैल को 1 फेरे में उधना से रविवार रात्रि 21.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सोमवार को कोटा जंक्शन 09.40 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन 11.20 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन 12.25 बजे, बयाना जंक्शन 13.55 बजे होते हुए अगले दिन मंगलवार को 19.00 बजे जयनगर पहुँचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09092 (जयनगर–उधना) 22 अप्रैल को 1 फेरे में जयनगर से बुधवार 17.00 बजे प्रस्थान कर बयाना जंक्शन गुरुवार रात्रि 21.50 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन रात्रि 22.50 बजे, सवाई माधोपुर जंक्शन रात्रि 23.38 बजे, कोटा जंक्शन अगले दिन शुक्रवार रात्रि 01.10 बजे होते हुए उसी दिन शुक्रवार को दोपहर 12.30 बजे उधना पहुँचेगी।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में उधना जंक्शन, सयान, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, कोटा जंक्शन, सवाई माधोपुर जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, बयाना जंक्शन, आगरा फोर्ट, टुंडला जंक्शन, इटावा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, ऐशबाग, बाराबंकी जंक्शन, गोंडा जंक्शन, बस्ती, गोरखपुर जंक्शन, नरकटियागंज जंक्शन, रक्सौल जंक्शन, शिशो जंक्शन, जयनगर पर रुकेगी।