स्वर्ण रजत कला उत्थान समिति के मंत्री के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

0
765

कोटा। स्वर्ण रजत कला उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश सोनी ने संस्था से पूर्व निष्काषित राजेंद्र सिंह सोनी के खिलाफ तथ्य छुपाकर चुनाव लड़ने एवं संस्था की राशि में हेराफेरी करने के मामले में कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

रमेश सोनी ने बताया कि मंत्री राजेंद्र सोनी पर आजीवन चुनाव लड़ने पर पर प्रतिबंध है। उन्होंने पिछले दिनों संस्था के बोर्ड को खुर्द-बुर्द करने की भी कोशिश की। इस मामले में उपाध्यक्ष शैलेश सोनी और सहमंत्री नरेश सोनी भी शामिल हैं। जिसका भी मामला पुलिस में दर्ज है।

उन्होंने बताया की संस्था की आम सभा में 13 मार्च 2005 में पारित निर्णय के अनुसार सस्था के 1.80 लाख रुपये की अनियमितता के कारण उनकी सदस्यता समाप्त कर आजीवन चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया था। इसके बावजूद तथ्य छुपाकर वर्ष 2019 में मंत्री के पद पर चुनाव जीत कर कार्य कर रहे हैं। (इस मामले के सभी दस्तावेज हमारे पास उपलब्ध हैं।)