सैलानियों के लिए अप्रैल से खुल जाएगा कोटा का चंबल रिवर फ्रंट

352

कोटा। कोटा का चंबल रिवर फ्रंट सैलानियों के लिए अप्रैल से खुल जाएगा। चंबल रिवर फ्रंट का उद्घाटन अगले महीने में होगा। इसके साथ ही यूआईटी प्राइवेट फर्म काे 25 साल के लिए लीज पर दे देगी। जो फर्म इसका संचालन करेगी, उसे मेंटेनेंस से लेकर यहां पर आने वालाें काे फेसिलिटी देनी हाेगी।

टिकट व्यवस्था भी उसी की हाेगी ताे दुकानाें काे लीज पर भी वहीं देगी। यहां हर दिन मनाेरंजन के लिए इवेंट करवाने हाेंगे। एग्रीमेंट के बदले यूआईटी उस फर्म से पहले 5 साल तक के ग्रेस पीरियड में रेवेन्यू शेयर का 10 प्रतिशत हिस्सा लेगी।

उसके बाद के 5 साल तक रेवेन्यू शेयर का 15% या 5 कराेड़ रुपए दाेनाें में से जाे ज्यादा हाेगा वाे लेगी। इस 5 कराेड़ रुपए के ऊपर सबसे ज्यादा राशि देने वाली फर्म काे टेंडर दिया जाएगा। अगले 15 साल में हर 5 साल में 5% राशि बढ़ती जाएगी।

सैलानियों को ये सुविधाएं देनी हाेगी

  • रिवर फ्रंट का रखरखाव करना हाेगा, जाे भी टूट-फूट व खराबी हाेगी उसकी मरम्मत करवानी हाेगी।
  • क्रूज और बाेट का चलानी हाेगी।
  • हर दिन घाटाें पर उनके अनुरूप सांस्कृतिक कार्यक्रम, म्युजिकल इवेंट, स्टार नाइट आदि कार्यक्रम करने हाेंगे। दिन विशेष पर आयोजन नहीं करने पर जुर्माना देना होगा।
  • पर्यटकाें से लेकर रिवर फ्रंट तक की सुरक्षा व्यवस्था, गाइड की व्यवस्था आदि के लिए करीब 800 कर्मचारी लगाने हाेंगे।
  • टिकिट व्यवस्था}यहां बनाई गई दुकानाें काे लीज पर देना
  • यहां बनाए गए मनाेरंजन के साधनाें काे लीज देना और उनका संचालन करना।
  • हाउस कीपिंग की व्यवस्था करनी हाेगी।}यहां बनाए गए हाॅल काे कार्यक्रमाें के लिए किराए पर देना।
  • 26 फाउंटेन में से 3 बड़े फाउंटेन पर शाे करना।
  • लाइब्रेरी संचालन।
  • पैदल नहीं चल सकने वालाें के लिए गाेल्फ कार्ट लगाना।
  • फेसिलिटी शुल्क तय कर सकेगी

इतनी व्यवस्था करने के लिए कंपनी काे करीब 30 से 40 कराेड़ रुपए का खर्च करना हाेगा, उसके बाद यूआईटी काे रेवेन्यू शेयर देना हाेगा। ऐसे में यहां लगने वाले हर प्रकार का शुल्क वाे कंपनी ही तय करेगी। जिसमें प्रवेश शुल्क से लेकर सुविधा व मनाेरंजन के साधनाें का उपयाेग तक का शुल्क कंपनी तय करेगी और वाे ही वसूल करेगी। यूआईटी प्रवेश शुल्क तय कर सकती है, ताकि यहां आना हर परिवार के बजट में रहे। इसके लिए यूआईटी फाइनेंशियल बीड के समय फाइनल करेगी।

टेंट सिटी भी 10 साल के लिए लीज पर दी जाएगी : यूआईटी यहां पर जैसलमेर की तर्ज पर टेंट सिटी भी बना रही है। इस टेंट सिटी काे भी लीज पर दिया जाएगा। इसे 10 साल के लिए लीज पर देने के लिए यूआईटी द्वारा नियम-शर्तें तय की जा रही है। बाहर से आने वाले जाे पर्यटक यहां पर एक-दाे दिन रूकना चाहते हैं, वाे इस टेंट सिटी में ठहर सकते हैं। यहां पर उन्हें हाेटल जैसी सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। यह कार्य भी प्राइवेट फर्म काे दिया जाएगा।