सेंसेक्स 553 और निफ्टी 184 अंक ऊपर खुला

0
772

मुंबई।सोमवार को कारोबार के पहले दिन सेंसेक्स 553.93 अंक ऊपर और निफ्टी 184.6 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला। इससे पहले बीते सप्ताह शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए थे। उस दिन दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 424.73 अंक तक और निफ्टी 130.8 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 306.54 अंक या 0.90% ऊपर 34,287.24 पर और निफ्टी 113.05 पॉइंट या 1.13% ऊपर 10,142.15 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
शुक्रवार को दुनियाभर के सभी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 3.15 फीसदी की बढ़त के साथ 829.16 अंक ऊपर 27,111.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 2.06 फीसदी बढ़त के साथ 198.27 अंक ऊपर 9,814.08 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.62 फीसदी बढ़त के साथ 81.58 पॉइंट ऊपर 3,193.93 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.38 बढ़त के साथ 11.14 अंक ऊपर 2,941.94 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी, फ्रांस के बाजार में भी बढ़त रही।