सेंसेक्स 250 अंक लुढ़क कर 63 हजार से नीचे बंद, निफ्टी 18,665 पर

55

मुंबई। शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को गिरावट के साथ बंद हुआ है। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 250 अंक लुढ़कने के बाद 62,979 पर आकर बंद हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105 अंक नीचे आकर 18,665.50 पर आकर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में आज टॉप 30 कंपनियों में से 8 कंपनियां बढ़त के साथ बाकि 22 कंपनियांं गिरावट के साथ बंद हुई हैं। सबसे अधिक लाभ में इंडसइंड बैंक रहा है। कंपनी के शेयरों की कीमतों में 2.69 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। वहीं, टाटा स्टील के शेयरों की कीमतों में आज 1.62 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। बीएसई मिडकैप, स्मॉल कैप इंडेक्स में 0.8 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स, निफ्टी मेटल इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली है।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,240.63 की ऊंचाई तक गया और नीचे में 62,874.12 तक आया। वहीं, दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी में 105.75 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। निफ्टी कारोबार के अंत में 18,665.50 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,756.40 की उंचाई तक गया और नीचे में 18,647.10 तक आया।

टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
आज के कारोबार में सेंसेक्स के शेयरों में केवल 7 शेयर हरे निशान पर बंद हुए। इंडसइंड बैंक, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, NTPC और HCL टेक सेंसेक्स के टॉप 5 गेनर्स रहे। सबसे ज्यादा मुनाफा इंडसइंड बैंक के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 2.68 फीसदी तक चढ़े।

वहीं, दूसरी तरफ सेंसेक्स के शेयरों में 23 शेयर लाल निशान पर बंद हुए। टाटा मोटर्स, SBI, पावर ग्रिड, टाटा स्टील और इंफोसिस सेंसेक्स के टॉप लूजर्स रहे। सबसे ज्यादा नुकसान टाटा मोटर्स के शेयरों को हुआ। इसके शेयर करीब 1.77 फीसदी तक गिर गए।