सेंसेक्स 175 अंक उछल कर 53,300 के पार, निफ्टी 16 हजार के पास

0
457

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार को भी शेयर बाजार में खरीदारी बनी हुई है। सेंसेक्स अभी 378 अंक चढ़कर 53,325.11 पर कारोबार कर रहा है, इंडेक्स में शामिल 30 में से 23 शेयर्स में बढ़त है। टाइटन के शेयर में सबसे ज्यादा 3.71% की तेजी हैं।

साथ ही एशियन पेंट्स के शेयर में भी 2.42% की बढ़त है। वहीं निफ्टी 39 अंकों की बढ़त के साथ 15,924 पर खुला। फिलहाल 94.65 अंकों की तेजी के साथ 15,979.80 पर ट्रेड कर रहा है।

BSE पर 3,085 शेयरों में कारोबार हो रहा है। इसमें 1,774 शेयरों में बढ़त और 1,201 शेयरों में गिरावट है। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 238.88 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।