सेंसेक्स 110 अंक चढ़कर 65 हजार के करीब बंद, निफ्टी 19,300 के पार

77

नई दिल्ली। Share Market Closed : कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए हैं। इसकी वजह वैश्विक बाजारों में मजबूती और एचडीएफसी बैंक में खरीदारी मानी जा रही है।

आज बीएसई सेंसेक्स 110.09 अंक या 0.17 प्रतिशत चढ़कर 64,996.60 पर बंद हुआ। दिन के दौरान यह 326.94 अंक या 0.50 प्रतिशत उछलकर 65,213.45 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 40.25 अंक या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 19,306.05 पर बंद हुआ।

शुक्रवार को बीएसई बेंचमार्क 365.83 अंक या 0.56 प्रतिशत की गिरावट के साथ 64,886.51 पर बंद हुआ था। निफ्टी 120.90 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,265.80 पर बंद हुआ

टॉप गेनर्स और लूजर्स
सेंसेक्स पैक में लार्सन एंड टुब्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, सन फार्मा, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील और भारतीय स्टेट बैंक टॉप गेनर्स रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले, टाइटन, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, आईटीसी और टाटा मोटर्स के शेयर गिरावट के साथ बंद हुआ है।

वैश्विक बाजार का हाल
एशियाई बाजारों में सियोल, टोक्यो, शंघाई और हांगकांग लाभ के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे। शुक्रवार को अमेरिकी बाजार सकारात्मक क्षेत्र में बंद हुए। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के अनुसंधान प्रमुख विनोद नायर ने कहा अत्यधिक प्रत्याशित जैक्सन होल बैठक में कोई अधिक आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि फेड अध्यक्ष ने नीतिगत उपायों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया और लक्ष्य सीमा के भीतर मुद्रास्फीति के प्रबंधन के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इससे नवंबर फेड बैठक के दौरान दर में बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ गई हैं।