सीए फाउंडेशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड करें

240

नई दिल्ली। ICAI CA Foundation Admit Card 2022: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने ICAI CA फाउंडेशन दिसंबर परीक्षा का एडमिट कार्ड (ICAI CA Foundation Admit Card 2022) जारी कर दिया है।

जो उम्मीदवार दिसंबर में फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा में शामिल जा रहे हैं वे अपना एडमिट कार्ड (ICAI CA Foundation December Exam Admit Card 2022) आईसीएआई की ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 14, 16, 18 और 20 दिसंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। पेपर 1 और 2 दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 3 घंटे और पेपर 3 और 4 दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 2 घंटे के लिए होंगे। उम्मीदवार अंग्रेजी या हिंदी में प्रश्नपत्रों का उत्तर दे सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीकों से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

ICAI CA Foundation Admit Card 2022 Direct Link

Admit Card 2022 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जाएं।
  • इसके बाद वेबसाइट पर Students लिंक पर क्लिक करें।
  • अब Examinations पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और DOB सबमिट करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • अब इसे चेक कर डाउनलोड कर लें।