सिर्फ टेस्ट नहीं, सफलता की रणनीति है एआईटीएस: नितिन विजय

0
6

मोशन एजुकेशन ने लॉन्च की जेईई-नीट के लिए ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज

कोटा। जेईई-नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता केवल पढ़ाई पर ही निर्भर नहीं करती, बल्कि समय-समय पर अपनी तैयारी का सही मूल्यांकन भी उतना ही महत्वपूर्ण होता है।

इसी उद्देश्य के साथ मोशन एजुकेशन ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अपनी ऑल इंडिया टेस्ट सीरीज (एआईटीएस) लॉन्च की है। वर्षभर संचालित होने वाली यह ऑनलाइन टेस्ट सीरीज जेईई (मेन एवं एडवांस्ड) और नीट अभ्यर्थियों को वास्तविक परीक्षा जैसा अनुभव प्रदान करने के लिए तैयार की गई है।

मोशन एजुकेशन के संस्थापक एवं शिक्षाविद् नितिन विजय ने शुक्रवार शाम द्रोणा-2 कैम्पस में ऑनलाइन एआईटीएस का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि एआईटीएस का उद्देश्य विद्यार्थियों को वास्तविक प्रतिस्पर्धा और परीक्षा के दबाव से पहले ही परिचित कराना है, ताकि वे अंतिम परीक्षा में अधिक आत्मविश्वास, बेहतर रणनीति और मजबूत मानसिक तैयारी के साथ शामिल हो सकें।

इस दौरान जॉइंट डायरेक्टर-जेईई डिवीजन के हेड रामरतन द्विवेदी और नीट डिवीजन के हेड अमित वर्मा भी मौजूद थे। नितिन विजय ने कहा कि अधिकांश विद्यार्थी परीक्षा से पहले अपनी वास्तविक तैयारी का स्तर जानना चाहते हैं। एआईटीएस केवल एक टेस्ट सीरीज नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की तैयारी का आईना है।

प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए विषय ज्ञान के साथ-साथ समय प्रबंधन, प्रश्न चयन, दबाव में निर्णय लेने की क्षमता और लगातार बेहतर प्रदर्शन बनाए रखने की कला भी आवश्यक होती है। नियमित टेस्ट विद्यार्थियों के परीक्षा-भय को कम करते हैं, आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और कमजोर विषयों व अध्यायों की पहचान समय रहते कर देते हैं।

एआईटीएस में विद्यार्थियों को ऑल इंडिया रैंकिंग, विस्तृत परफॉर्मेंस रिपोर्ट, वीडियो एवं टेक्स्ट सॉल्यूशन तथा प्रत्येक टेस्ट का गहन विश्लेषण उपलब्ध कराया जाएगा। इससे वे केवल अपना स्कोर ही नहीं, बल्कि अपनी गलतियों, समय प्रबंधन और सुधार की संभावनाओं का भी सटीक आकलन कर सकेंगे।

नितिन विजय ने बताया कि कक्षा 11वीं, 12वीं तथा 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग टेस्ट प्लान तैयार किए गए हैं। जेईई और नीट दोनों वर्गों में यूनिट टेस्ट, मेजर टेस्ट तथा फुल सिलेबस टेस्ट आयोजित किए जाएंगे।

विशेषज्ञ फैकल्टी द्वारा तैयार प्रश्न-पत्रों का स्तर वास्तविक प्रतियोगी परीक्षाओं के अनुरूप रखा गया है। यह टेस्ट सीरीज हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध रहेगी।

उन्होंने बताया कि पिछले 19 वर्षों में मोशन एजुकेशन के 1.11 लाख से अधिक विद्यार्थी विभिन्न राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हो चुके हैं। हालिया परिणामों में भी संस्थान का चयन प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा है।