सरकारी खरीद केन्द्रों पर किसानो से मनमानी वसूली की शिकायत

898

कोटा। न्यूनतम समर्थन मूल्य के खरीद केन्द्रों पर गेहूं की तुलाई के लिए ठेकेदार किसानों ने मनमाने दाम वसूल कर रहे हैं। इस कारण खरीद केन्द के कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे है। शिकायत के बाद सहकारी समितियां के उप रजिस्ट्रार अजयसिंह पंवार ने जांच के निर्देश दिए हैं।

भाजपा देहात के जिलाध्यक्ष मुकुट नागर ने किशनपुरा तकिया व डाहरा खरीद केंद्र का दौरा किया और किसानों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली इस पर किशनपुरा तकिया में बताया कि 500 क्विंटल के रोज टोकन काटे जाते हैं। जिनसे 1000 कट्टे रोज के तोले जा रहे हैं। किसानों से पूछा गया कि तुलाई की क्या दर ली जाती है तो बताया कि आठ रुपए प्रति कट्टे की दर से ठेकेदार ले रहे है।

उन्होंने बताया कि 5 रुपए 25 पैसे की दर से प्रति कट्टा किसानों से लेना तय हुआ था। डाहरा कांटे पर सात रुपए 50 पैसे की दर से प्रति कट्टा किसानों से वसूल किया जा रहा है। युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह राजावत ने ठेकेदारों द्वारा अधिक वसूली पर एसीबी में सोमवार को परिवाद दर्ज कराने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा किसानों से ज्यादा वसूली नहीं होने देंगे।