शुद्ध पेट्रोल के नाम पर पेट्रोलियम कंपनियां बेच रही 20% इथेनॉल मिक्स पेट्रोल

0
6

प्रीमियम, स्पीड और पावर पेट्रोल भी शुद्ध नहीं, वाहन मालिकों की कट रही जेब

नई दिल्ली। E10 Petrol: आप सोच भी नहीं सकते सरकार किस तरह जनता को धोखा दे रही है। कहते हैं पेट्रोल पम्पों पर बिकने वाला प्रीमियम, पावर एवं स्पीड नाम के पेट्रोल शुद्ध होता है, लेकिन हकीकत में उसमें भी 20 फीसदी एथेनॉल मिलाकर वाहन मालिकों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। वाहन मालिक ज्यादा पैसा देकर भी मिलावटी पेट्रोल खरीद रहे हैं।

देश के सभी पेट्रोल पंपों पर इस समय E20 पेट्रोल बिक रहा है। इसमें 20 पर्सेंट इथेनॉल मिला होता है। लोगों का कहना है कि इससे पुरानी गाड़ियों का माइलेज कम हो रहा है। लोग लंबे समय से मांग कर रहे हैं कि सरकार कम इथेनॉल वाला ​E10 पेट्रोल भी उपलब्ध कराए।

अब सरकार पेट्रोल पंपों पर E10 पेट्रोल उपलब्ध कराने की योजना बना रही है। अगर ऐसा होता है तो लोग चुन सकेंगे कि उन्हें अपनी गाड़ी में कौन सा पेट्रोल डलवाना है।

सरकार देश में E20 पेट्रोल लागू कर चुकी है। लोगों मांग कर रहे हैं कि सरकार E20 के साथ कम इथेनॉल वाला E10 पेट्रोल भी उपलब्ध कराए। ग्राहकों की मांग के बाद सरकार देश के पेट्रोल पंपों पर E10 पेट्रोल (10% इथेनॉल वाला पेट्रोल) वापस लाने की योजना पर विचार कर रही है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय (MoPNG) इस बारे में देश की बड़ी तेल कंपनियों जैसे इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) से चर्चा कर रहा है।

E10 पेट्रोल की वापसी कैसे होगी
सरकार का विचार है कि XP95, Speed और Power95 जैसे हाई-ऑक्टेन (Octane 95) प्रीमियम पेट्रोल को E10 फॉर्मूले में बेचा जाए। अगर E10 को अलग ईंधन के रूप में लाया जाएगा, तो पेट्रोल पंपों पर अलग से टैंक और मशीनें लगानी पड़ेंगी जिसमें भारी खर्च आएगा। लेकिन इसे Octane 95 के मौजूदा ढांचे के जरिए बेचना बेहद आसान और सस्ता तरीका होगा।

अगर यह प्रस्ताव मंजूर हो जाता है, तो पुरानी गाड़ियों के मालिकों को जल्द ही पेट्रोल पंपों पर Octane 95 ब्रांडेड नाम से 10% इथेनॉल वाला E10 पेट्रोल मिलने लगेगा, जिससे उनकी गाड़ियों की लाइफ और परफॉरमेंस दोनों बेहतर हो सकेंगी। फिलहाल देश के पेट्रोल पंपों पर मिलने वाले सामान्य पेट्रोल में 20% इथेनॉल (E20) मिलाया जा रहा है।

  • इंजन और माइलेज पर असर – पुरानी गाड़ियों के मालिकों को चिंता है कि E20 पेट्रोल से उनकी गाड़ियों के इंजन खराब हो रहे हैं और माइलेज भी कम मिल रहा है।
  • सस्ता और महंगा विकल्प – सरकार इस बात पर भी विचार कर रही है कि क्या ग्राहक थोड़ा महंगा प्रीमियम E10 पेट्रोल पसंद करेंगे या उन्हें सस्ता साधारण E10 पेट्रोल चाहिए।

प्रीमियम पेट्रोल की बिक्री में उछाल
बिक्री बढ़ी – मार्च 2026 में कुल पेट्रोल बिक्री में Octane 95 प्रीमियम पेट्रोल का हिस्सा सिर्फ 4% था, जो अब बढ़कर 15% हो गया है।
क्यों बढ़ रही है बिक्री? – लोग अपनी पुरानी गाड़ियों के इंजन को E20 के नुकसान से बचाने के लिए महंगा प्रीमियम पेट्रोल खरीद रहे हैं।
एडिटिव्स कई लोग नहीं जानते कि Octane 95 में भी 20% इथेनॉल ही होता है, लेकिन इसमें इंजन साफ करने वाले कुछ खास एडिटिव्स मिले होते हैं जिससे इंजन थोड़ा बेहतर काम करता है।

ऑक्टेन 100 पेट्रोल
ऑक्टेन 100 पेट्रोल इस समय 150 से 170 रुपये प्रति लीटर मिलने वाला सबसे महंगा पेट्रोल है। इसमें 0% इथेनॉल होता है। लेकिन यह काफी महंगा होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से बाहर है। देश के मुख्य आर्थिक सलाहकार वी. अनंथा नागेश्वरन ने भी हाल ही में सरकार को सुझाव दिया था कि ग्राहकों को कम इथेनॉल वाले ईंधन का विकल्प मिलना चाहिए।