लेजर शो से दिखाई महाराजा अग्रसेन की जीवनी, दीपों से जगमगाया किशोर सागर

616

कोटा। अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब द्वारा शुक्रवार शाम किशोर सागर तालाब पर म्यूजिकल फाउण्टेन पर अग्रसेन महाराज की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान रंग बिरंगी, नाचती गाती पानी की फुहारों के साथ म्यूजिकल संध्या पर तालाब किनारे मौजूद दर्शक झूम उठे।

संस्था के अध्यक्ष संजय मित्तल व सचिव शैलेश गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में अग्रवाल बन्धुओं के साथ शहरवासी उपस्थित थे। कार्यक्रम संयोजक हेमराज जिंदल ने बताया कि तालाब किनारे दीपदान से चारों ओर रोशनी से किशोर सागर का तट जगमगा उठा।

इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गोपाल गोयल, संरक्षक संजय गोयल, भंवर लाल अग्रवाल, जितेन्द्र गोयल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, सचिव पीपी गुप्ता, सुरेंद्र गोयल विचित्र, गौरव मित्तल, मनीष गर्ग, प्रभात मित्तल, कैलाश गुप्ता, जगदीश अग्रवाल, पदम् गुप्ता समेत कईं लोग उपस्थित थे।

आज शाम 501 दीपको से महाआरती
संस्था के अध्यक्ष संजय मित्तल ने बताया कि शनिवार को अग्रसेन जयन्ती की पूर्व संध्या पर अग्रसेन चौराहे पर शाम 6 बजे संगीतमय 501 दीपको से महाआरती की जाएगी।