रुपए में मजबूती से सेंसेक्स 732 अंक चढ़कर 34,734 अंक पर बंद

705

नई दिल्ली। एशियाई बाजारों से मिले संकेतों और रुपए में मजबूती से शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। बाजार में चौतरफा खरीददारी से शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 711.53 प्वाइंट्स की उछाल के साथ 34,712.68 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं निफ्टी 219.3 प्वाइंट्स चढ़कर 10,453.95 के स्तर पर पहुंचा। NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ आईटी इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है। हालांकि ऑटो, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। सेंसेक्स 732 अंकों की बढ़त के साथ 34,734 और निफ्टी 237 अंक उछलकर 10,472 के स्तर पर बंद हुआ।

NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स में सिर्फ आईटी इंडेक्स में कमजोरी दिख रही है। हालांकि ऑटो, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा है। सेंसेक्स 732 अंकों की बढ़त के साथ 34,734 और निफ्टी 237 अंक उछलकर 10,472 के स्तर पर बंद हुआ। इससे पहले सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 34,292 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी की शुरुआत 97 अंक की मजबूती के साथ 10,332 के स्तर पर हुई।

किन शेयरों में तेजी, किनमें गिरावट
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में एमएंडएम, RIL, यस बैंक, मारुति, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एसबीआई, एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, एचयूएल, ओएनजीसी में तेजी है। वहीं टीसीएस और इंफोसिस में गिरावट है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में तेजी
लार्जकैप के साथ-साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीददारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 2.71 फीसदी चढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में भी 2.74 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 2.8 फीसदी मजबूत हुआ है।

निफ्टी 11 में 10 इंडेक्स में तेजी
NSE पर सेक्टोरल इंडेक्स में शामिल 11 में से 10 इंडेक्स में मजबूती के साथ कारोबार हो रहा है। सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी ऑटो इंडेक्स में 3.08% दर्ज की गई है। इसके अलावा बैंक निफ्टी 2.65%, रियल्टी इंडेक्स 3.08%, एफएमसीजी में 2.76%, मेटल में 2.96%, फार्मा में 0.61%, पीएसयू बैंक में 1.37% और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 2.91% की बढ़त है। हालांकि रुपए में मजबूती से निफ्टी आईटी इंडेक्स 0.85% गिरा है।

गुरुवार को भी गिरे अमेरिकी बाजार
अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस में 2 दिनों में करीब 1400 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार के कारोबार में डाओ जोंस 546 अंक यानी 2.13 फीसदी की कमजोरी के साथ 25,053 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 93 अंक यानी 1.25 फीसदी गिरकर 7,329 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 57 अंक यानी 2.06 फीसदी की गिरावट के साथ 2,728 के स्तर पर बंद हुआ।

TCS में 4 फीसदी की गिरावट
देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टैंसी सर्विसेज (TCS) के शेयर में 4 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई। रुपए में मजबूती की वजह से टीसीएस का शेयर BSE पर 3.78 फीसदी गिरकर 1904.80 रुपए के भाव पर आ गया।

ब्रेंट क्रूड 80.5 डॉलर के नीचे
ओपेक ने ग्लोबल डिमांड ग्रोथ का लक्ष्य घटा दिया है। वहीं यूएस क्रूड इंवेंट्री 60 लाख बैरल बढ़ी है। लिहाजा क्रूड में दबाव देखने को मिला है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 80.5 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। नायमैक्स पर डब्ल्यूटीआई क्रूड 71.2 डॉलर प्रति बैरल पर है।

रुपए की मजबूत शुरुआत
शुक्रवार को रुपए की मजबूत शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे की बढ़त के साथ 73.83 के स्तर पर खुला। वहीं गुरुवार को रुपए में डॉलर के मुकाबले 8 पैसे की मजबूती दर्ज की गई और यह 74.12 प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार
एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। जापान का बाजार निक्केई 139 अंक की गिरावट के साथ 22,452 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग 100 अंकचढ़कर 25,366 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 22 अंक की तेजी के साथ 10,302 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।