राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का राजस्थान में आज आखिरी पड़ाव

161

अलवर। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आ​ज राजस्थान में चलने का आखिरी दिन है। आज यात्रा 23 किलोमीटर का सफर तय करेगी। आज की यात्रा कटिघाटी पार्क से मंगलवार सुबह करीब 6.30 बजे शुरू हुई और ​​​अलवर शहर से होकर गुजरेगी। 21 दिसंबर की सुबह पहले फेज के दौरान यात्रा हरियाणा में प्रवेश कर जाएगी। ​​​​

अलवर राहुल गांधी के नजदीकी कांग्रेस नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह का क्षेत्र है। राहुल की यात्रा के स्वागत के लिए क्षेत्र में कई दिनों से तैयारियां चल रही हैं। जिले से शकुंतला रावत और टीकाराम जुली गहलोत सरकार में मंत्री हैं।

राजस्थान कांग्रेस के लिए राहुल गांधी की यात्रा के बहुत से सियासी मायने हैं। सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट खेमों के बीच इस यात्रा की वजह से सियासी सीजफायर करवाया गया था। राहुल की यात्रा के गुजरने के बाद अब दोनों खेमों के बीच शांति बरकरार रहती है या नए सिरे से खींचतान बढ़ती है, इस पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।