राष्ट्रपति ने की पद्म पुरस्कारों की घोषणा, राजस्थान की 4 शख्सियतों को पद्मश्री

0
299

नई दिल्ली। Padma Samman 2023: प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर पद्म सम्मान का ऐलान किया जाता है। इसी परंपरा के तहत साल 2023 के पद्म सम्मान का ऐलान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर दिया है। इस साल 106 पद्म पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। पद्म सम्मान पाने वालों में यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव, मशहूर तबला वादक जाकिर हुसैन, फेमस बिजनेसमैन और शेयर मार्केट के एक्सपर्ट राकेश झुनझुनवाला, बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सहित अन्य शामिल हैं।

2023 के लिए राष्ट्रपति ने तीन युगल मामलों सहित 106 पद्म पुरस्कारों को प्रदान करने की मंजूरी दी है। सूची में 6 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 91 पद्म श्री शामिल हैं। 19 पुरस्कार विजेता महिलाएं हैं। इन सभी लोगों को राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाते हैं। समारोह आमतौर पर हर साल मार्च/अप्रैल के आसपास होता है।

राजस्थान की चार हस्तियों को भी पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। इनमें मशहूर गजल गायक जयपुर के हुसैन बंधु शामिल हैं। जयपुर के अहमद हुसैन और मोहम्मद हुसैन को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

वहीं समाज सेवा में मूलचंद लोढ़ा और लक्ष्मण सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कारों का एलान कर दिया था। कला और समाज सेवा के क्षेत्र में राजस्थान की जानी-मानी शख्सियतों को भी सम्मान से नवाजे जाने की घोषणा की गई है।

मूलचंद को आदिवासी उत्थान के लिए
समाजसेवी मूलचंद लोढ़ा जन जागरण सेवा मंडल के संस्थापक हैं। मूलचंद आदिवासी उत्थान के क्षेत्र में वर्षों से काम कर रहे हैं। साथ ही हजारों लोगों का मोतियाबिंद का निःशुल्क ऑपेरशन करवा चुके हैं। कला के क्षेत्र में राजस्थान के अलावा छत्तीसगढ़ से नाट्य नाच कलाकार डोमार सिंह कुंवर, नागा संगीतकार और नवप्रवर्तक मोआ सुबोंग, संतूर शिल्पकार गुलाम मोहम्मद जाज, चिक्काबल्लापुर के वयोवृद्ध थमाटे प्रतिपादक मुनिवेंकटप्पा को भी पद्मश्री से नवाजा जाएगा।

बिरला ने दी बधाई: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पद्म पुरस्कारों के एलान के बाद ट्वीटर पर खुशी जाहिर करते हुए सभी को बधाई दी है। ओम बिरला ने कहा कि इन सभी को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किए जाने पर मेरी ओर से शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने कहा कि पद्म सम्मान से अलंकृत सभी विभूतियों को बहुत–बहुत शुभकामनाएं. देश और मानवता की सेवा-संस्कृति को नई ऊंचाइयां देने में आपका अपरिमित योगदान अनुकरणीय है। हमें आप पर गर्व है।

यहां देखिए पद्म अवार्ड 2023 की लिस्ट