राजस्थान में 9 हजार नए शिक्षकों की होगी भर्ती : शिक्षा मंत्री

0
1294

सीकर। राजस्थान के सरकारी स्कूलों को जल्द ही 9 हजार नए शिक्षक मिलेंगे। इसके लिए शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने घोषणा की है। उन्होंने कहा कि 9 हजार शिक्षकों की भर्ती का कैलेंडर जारी कर दिया है और जल्द ही इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। यह भर्ती सेकेंड ग्रेड की होगी।

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को जिले में राज्य स्तरीय विज्ञान मेले के उद्घाटन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज विज्ञान और तकनीकी शिक्षा का जमाना हैं। देश में तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान का ज्ञान बहुत जरूरी है।

मन की बात नहीं काम की बात करें
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज कल देश में एक ट्रेंड चल रहा है कि मन की बात ज्यादा होती हैं। डोटासरा ने कहा कि मन की बात की करके काम की बात करें तो भारत का भविष्य उज्जवल हो सकेगा।

प्रधानमंत्री मोदी बोलते है कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया ? उन्होंने कहा कि 70 साल में जो देश के वैज्ञानिकों ने काम किया उसी की बदौलत आज अमेरिका जैसा देश भी यह सोचने पर मजबूर है कि भारतीय इंजीनियरिंग के सामने उनके इंजीनियरों को नौकरी नहीं मिलेगी।