यूट्यूब ने 7 देशों में शुरू की प्रीमियम सेवा, जानिए कौन से देश हैं शामिल

0
826

यूट्यूब ने 7 देशों में अपनी प्रीमियम और म्यूजिक सेवा लॉन्च कर दी है। यह सेवा शुरू होने के बाद अब इन 7 देशों में रोल आउट की गई है। हालांकि, इनमें भारत का नाम फिलहाल नहीं है। इसके बाद अब यूट्यूब के पेड स्ट्रीमिंग सेवा अब 25 देशों में वहीं यूट्यूब म्यूजिक प्रीमियम सेवा 21 देशों में शुरू हो गई है।

YouTube ने जून में YouTube Red नाम की प्रीमियम सेवा को शुरू किया था। इस सेवा के जरिए यूजर्स बिना किसी एड के भी वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं। यूट्यूब म्यूजिक सेवा को जिन 7 देशों के लिए रोल आउट किया गया है उनमें चिली, कोलम्बिया, जापान, पेरू, पुर्तगाल, स्वीटजरलैंड और यूक्रेन शामिल है। फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इस सेवा को भारत में कब रोल आउट किया जाएगा।

यूट्यूब Red की खास बातें
YouTube Red यूजर्स को वीडियो देखने के लिए कोई भी एड या विज्ञापन नहीं देखना होगा। आमूमन YouTube में वीडियो स्ट्रीम करने के दौरान यूजर्स को एड देखने होते हैं। साथ ही इस सर्विस के इस्तेमाल से आप YouTube पर चलते हुए वीडियो को मिनिमाइज भी कर देंगे तो बंद नहीं होगा।

YouTube Red का सब्स्क्रिप्शन
YouTube के इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को प्रति महीना 10 अमेरिकी डॉलर यानी कि करीब 750 रुपये खर्च करने पड़ते हैं। यह सेवा फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस फीचर्स को अगले साल तक लॉन्च किया जा सकता है।

YouTube Music
YouTube Music भी एक प्रीमियम सेवा है, इसके जरिए आप बिना किसी विज्ञापन के अपने मनपसंद म्यूजिक को ऑनलाइन स्ट्रीम कर सकेंगे। इस सेवा को फिलहाल भारत में नहीं लॉन्च किया गया है।