मुनाफावसूली से सेंसेक्स 787 अंक गिरकर 40,676 पर बंद, निफ्टी 11,993 पर

0
1045

मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार को भारी बिकवाली हुई। सेंसेक्स 787.98 अंक की गिरावट के साथ 40,676.63 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 40,613.96 तक लुढ़क गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 233.60 प्वाइंट नीचे 11,993.05 पर हुई।

इंट्रा-डे में 11,974.20 तक फिसला था। कारोबारियों के मुताबिक एशियाई बाजारों से कमजोर संकेतों की वजह से भारतीय बाजार में गिरावट आई। मध्य-पूर्व में तनाव बढ़ने की आशंका से एशियाई बाजारों में बिकवाली हुई।

मारुति के शेयर में 2% गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 28 और निफ्टी के 50 में से 46 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। पीएसयू बैंक इंडेक्स सबसे ज्यादा 4.3% गिर गया।

कच्चे तेल का रेट 3% बढ़ा
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को कहा कि ईरान ने कासिम सुलेमानी की मौत का बदला लेने की कोशिश की तो और बड़ी कार्रवाई की जाएगी। ट्रम्प ने इराक पर भी कड़े कड़े प्रतिबंध लगाने की धमकी दी। इराक की संसद ने रविवार को अमेरिकी सैनिकों को लौटाने के पक्ष में मतदान किया था।

ट्रम्प का कहना है कि अमेरिका ने अरबों डॉलर खर्च कर इराक में एयरबेस बनाया। इराक जब तक इस खर्च का भुगतान नहीं करता, तब तक हम वहां से हटेंगे नहीं। ऐसे में तनाव बढ़ने की आशंका से अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 2.9% बढ़कर 70.59 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। इसके असर से डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 31 पैसे कमजोर होकर 72.11 तक फिसल गया। शुक्रवार को 71.80 पर बंद हुआ था।