मुनाफावसूली से सेंसेक्स 257 अंक गिरकर 59780 और निफ्टी 17830 के नीचे बंद

258

मुंबई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स बुधवार को भी निवेशकों की मुनाफावसूली से 257 अंक गिर कर 59,771 अंक पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 59 अंक गिरकर 17,829 पर बंद हुआ। बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट रही।

सेंसेक्स आज सुबह 150 पॉइंट्स ऊपर खुला था। दिन में इसने 60,361 का हाई भी बनाया। पर दोपहर बाद बाजार में गिरावट शुरू हो गई। बाजार की गिरावट का कारण दिवाली और लंबी छुट्‌टी को माना जा रहा है। निफ्टी मामूली बढ़त के साथ 17,947 पर खुला था।

बैंकिंग शेयर्स में भारी गिरावट
दोपहर बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई है। बैंकिंग शेयर्स में भारी गिरावट रही। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 13 शेयर्स बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि बाकी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बैंकिंग शेयर में गिरावट रही। ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक के शेयर्स 2% से ज्यादा टूटकर बंद हुए। HDFC बैंक और एक्सिस बैंक का भी शेयर टूटा है। अच्छे रिजल्ट के कारण SBI का शेयर बढ़त के साथ बंद हुआ। सन फार्मा का शेयर 3% टूटा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर भी गिरावट के साथ बंद हुआ।

बढ़त वाले शेयर
निफ्टी की बात करें तो यहां निफ्टी की 50 कंपनियों में अडाणी पोर्ट, टेक महिंद्रा, एसबीआई लाइफ आदि बढ़त में रहे। जबकि टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक और टाइटन के शेयर्स में गिरावट है। निफ्टी ने आज सुबह 17,988 का हाई बनाया जबकि सेंसेक्स ने 60,361 का हाई बनाया। बीएसई के मिड कैप और स्माल कैप इंडेक्स भी तेजी में है। बाजार का मार्केट कैप आज 263 लाख करोड़ रुपए है।