मुनाफावसूली से सेंसेक्स 166 और निफ्टी 37 अंक नीचे खुला

0
660

मुंबई। बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन निवेशकों की मुनाफावसूली से बीएसई 166.91 अंक नीचे और निफ्टी 37.3 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले मंगलवार को बीएसई 624.92 अंक ऊपर और निफ्टी 201.1 पॉइंट की बढ़त के साथ खुला था।

दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 793.21 अंक तक और निफ्टी 232.45 पॉइंट तक ऊपर जाने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में बीएसई 376.42 अंक ऊपर 33,605.22 पर और निफ्टी 100.30 पॉइंट ऊपर 9,914.00 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रही बढ़त
मंगलवार को दुनियाभर के बाजारों में बढ़त देखने को मिली थी। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 2.04 फीसदी की बढ़त के साथ 526.82 अंक ऊपर 26,290.00 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.75 फीसदी बढ़त के साथ 169.84 अंक ऊपर 9,895.87 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 1.90 फीसदी बढ़त के साथ 58.15 पॉइंट ऊपर 3,124.74 पर हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.17 फीसदी गिरावट के साथ 5.12 अंक नीचे 2,926.63 पर बंद हुआ था। इधर इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार में बढ़त रही।