मुख्यमंत्री गहलोत ने दीपावली पूर्व कोटा को दी विकास की सौगातें

0
163

कोटा के 643 करोड़ के 21 विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण

जयपुर/ कोटा / मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को जयपुर से करीब 643.10 करोड़ रुपये की लागत से हुए 21 विकास कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया और एक प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। गहलोत ने समारोह में कहा कि कोटा में विकास के एक नए युग की शुरूआत हुई है।

नगर विकास न्यास, कोटा ने अपने वित्तीय प्रबंधन और शहरी विकास के रूप में पूरे देश के सामने एक सशक्त मिसाल पेश की है। आज शहर को जो अनुपम स्वरूप निखर कर आया है, वह ऐतिहासिक और अतुलनीय है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों पर सजावटी रोशनी, चौराहों के हैरिटेज लुक और शहर के प्रवेश मार्गों पर फसाड़ कार्य पूरा होने से रात्रि के समय कोटा आने वाले नागरिकों को शहर का नया स्वरूप दिखेगा। यहां हैरिटेज संरक्षण, कला-संस्कृति, परम्परा, शौर्य, शांति और वास्तुशिल्प का अनूठा उदाहरण पेश किया गया है। पूरे शहर को ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाकर सुगम यातायात प्रबंधन करना और भारी बारिश के बावजूद अंडरपास में जलभराव नहीं होना, एक बड़ी उपलब्धि है।

स्वायत्त शासन मंत्री श्री शांति धारीवाल ने कहा कि कोटा के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। यहां 5 फ्लाईओवर, 3 अंडरपास सहित विभिन्न कार्यों से कोटा शहर ने पूरे देश में मॉडल स्थापित किया है। शहर वास्तुकला के लिए अपनी पहचान बनाएगा। जल्द ही चंबल रिवर फ्रंट के सौंदर्यकरण का कार्य भी पूरा कर लिया जाएगा। 

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि कोटा में चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार होना जिले के लिए बड़ी उपलब्धि है। प्रोजेक्ट लोकार्पण का कार्यक्रम कोटा के यूआईटी ऑडिटोरियम में रखा गया था। कार्यक्रम का यूआईटी ऑडिटोरियम के अलावा शहर में 13 जगह लाइव प्रसारण भी किया।

कोटा में नया एयरपोर्ट होगा, सीएम गहलोत बोले
सीएम अशोक गहलोत ने विकास कार्यों के लोकार्पण समारोह में मेरा स्थानीय लोगों से वादा करते हुए कहा कि कोटा में नया एयरपोर्ट बनेगा। वे लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से बात करेंगे। मजाक के अंदाज में उन्होंने कहा जब कोटा में ओम शांति की जोड़ी है तो एयरपोर्ट में कोई दिक्कत नहीं होगी। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब यहां एयरपोर्ट की ही कमी रह गई है। अच्छा एयरपोर्ट बने सरकार के पूरे प्रयास हैं।

इन कार्यों का हुआ लोकार्पण

  1. सिटी मॉल फ्लाईओवर- 47 करोड़ की लागत से 4 लेन फ्लाई ओवर का निर्माण।
  2. इन्दिरा गांधी फ्लाईओवर- गुमानपुरा में 57 करोड़ की लागत से 2 लेन एलिवेटेड रोड़ का निर्माण।
  3. अनन्तपुरा फ्लाईओवर- 65 करोड़ की लागत से दो 2 लेन फ्लाईओवर का निर्माण।
  4. महाराणा प्रताप फ्लाईओवर- बूंदी रोड़ पर 42 करोड़ की लागत से 2 लेन फ्लाई ओवर का निर्माण।
  5. गोबरिया बावड़ी से नेहरू पार्क तक रोड़ का नवीनीकरण– 31.50 करोड़
  6. अण्टाघर चौराहे पर अण्डरपास- 29 करोड़ की लागत से अण्डरपास का निर्माण व सौन्दर्यकरण।
  7. एरोड्राम चौराहे पर अण्डरपास- 50 करोड़ की लागत से अण्डरपास का निर्माण व सौन्दर्यकरण।
  8. गोबरिया बावड़ी अण्डरपास- 31.50 करोड़ की लागत से अण्डरपास का निर्माण तथा सौन्दर्यकरण।
  9. ग्रेड सेपरेटर कोटड़ी रोड़– 10 करोड़ की लागत से ग्रेड सेपरेटर का निर्माण व सौन्दर्यकरण।
  10. गुमानपुरा पार्किंग– 17 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग।
  11. सरोवर टाकिज आर्य समाज रोड़ पार्किंग – 12 करोड़ की लागत से मल्टीलेवल पार्किंग।
  12. अदालत चौराहा- 12 करोड़।
  13. घोड़े वाले बाबा चौराहा- 13 करोड़।
  14. विवेकानन्द चौराहा पर हैरिटेज स्ट्रीट– पर्यटन की दृष्टि से सौन्दर्यकरण कार्य 33 करोड़।
  15. महाराव भीमसिंह चिकित्सालय में नवीन ओ.पी.डी. ब्लॉक– 40 करोड़।
  16. जेके लोन अस्पताल में नवीन ओ.पी.डी. ब्लॉक- 12 करोड़।
  17. जेके लोन अस्पताल में नवीन आई.पी.डी. ब्लॉक– 18 करोड़।
  18. सुभाष लाईब्रेरी- सुभाष लाईब्रेरी के भवन का जीर्णाेद्वार 4 करोड़।
  19. राजकीय महाविद्यालय भवन का नवीनीकरण– 4 करोड़ की लागत से जीर्णोद्वार।
  20. महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति- जे.डी.बी. कॉलेज के सामने 4.6 करोड़।
  21. एसटीपी बालिता (30 एम.एल.डी.)- चम्बल शुद्धिकरण के लिए 62 करोड़ की लागत से 30 एमएलडी क्षमता का एसटीपी प्लांट।

इसका हुआ शिलान्यास
एमबीएस अस्पताल में डीलक्स कोटेज वार्ड का निर्माण- महाराव भीमसिंह अस्पताल में आधुनिक सुविधाओं युक्त 68 करोड़ की लागत से बेसमेंट एवं 5 मंजीला डिलक्स कोटेज वार्ड का निर्माण कार्य प्रगति पर है। जिसमें लगभग 160 बेड की सुविधा उपलब्ध होगी।