कोटा। माहेश्वरी महिला मंडल कोटा की प्रथम कार्यसमिति बैठक माहेश्वरी भवन, श्रीजी हॉल में मंडल अध्यक्ष सरिता मोहता की अध्यक्षता में शनिवार को आयोजित हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य वर्षभर आयोजित होने वाले सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सेवा प्रकल्पों की रूपरेखा तैयार करना तथा कार्यसमिति सदस्यों के साथ विभिन्न योजनाओं पर विचार-विमर्श करना रहा।
बैठक में सेवा कार्यों के लिए फंड रेज़िंग के उद्देश्य से “आनंद मेला” आयोजित करने पर चर्चा की गई। इस आयोजन के माध्यम से नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा महिला उद्यमियों को मंच प्रदान करने की योजना बनाई गई।
साथ ही बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण, सर्वाइकल कैंसर जागरूकता एवं अन्य जनजागरूकता विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं को आमंत्रित कर कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी ने संगठन के प्रोटोकॉल एवं कार्यप्रणाली से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष नीलम तापड़िया, जिला अध्यक्ष अरुणा मूंदड़ा, एडवाइजर कमेटी सदस्य संतोष तोषनीवाल, कुसुम मंत्री, पुष्पा सोमानी, कुंती मूंदड़ा तथा निवर्तमान मंडल अध्यक्ष प्रीति राठी की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समन्वय में निधि लाहोटी, अंजना शारदा, संगीता काबरा एवं परिणीता लाहोटी का विशेष सहयोग रहा।
बैठक का संचालन सचिव श्वेता माहेश्वरी ने किया तथा सभी कार्यसमिति सदस्यों ने उत्साहपूर्वक अपने सुझाव देकर आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

