मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पर किया प्रदर्शन

170

कोटा। आईबीए की बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर युनाइटेड ऑफ फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर बुधवार शाम को 5.30 बजे सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गोरधनपुरा सर्किल शाखा कोटा पर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन मे करीब 100 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुये।

युनाइटेड फोर्म्स ऑफ़ बैंक यूनियन्स के संयोजक पदम कुमार पाटोदी ने बताया कि लम्बित मांगों में प्रमुख रूप से सप्ताह मे 5 दिवसीय बैंकिग, पिछले सेवानिवृत अधिकारी, कर्मचारियो की पेंशन नियमावली मे संशोधन, बैंक में बेहतर ग्राहक सेवा देने के लिए सभी वर्गो की रुकी हुई भर्ती करना, 4. अप्रेल 2010 के बाद शुरू की गई नई पेंशन को बन्द कर पुरानी पेंशन लागू करना, बैंको में लम्बे समय से चल रहे केजुवल वर्कर्स को स्थाई करना आदि शामिल है।

पाटोदी ने बताया कि युनाइटेड ऑफ फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आव्हान पर 30 एवं 31 जनवरी को सभी राष्ट्रीयकृत बैंको मे राष्ट्रव्यापी हड़ताल रहेगी। 30 जनवरी को सुबह 10 बजे बैंक ऑफ़ बडौदा गोरधनपुरा सर्किल एंव 31 जनवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एरॉड्राम सर्किल कोटा पर प्रदर्शन किया जायेगा। आज के प्रदर्शन को बैंक कर्मी नेता पदम कुमार पाटोदी, हेमराज सिंह गौड़, ललित गुप्ता, रमेश सिंह, डीएस साहू, अनिल ऐरन, सुहास सक्सेना, आई एल मीणा, यतीश शर्मा आदि शामिल थे।

बैंक ऑफ़ इंडिया में 27 जनवरी की हड़ताल स्थगित
केंद्रीय श्रम आयुक्त की मध्यस्थता में बैंक ऑफ़ इण्डिया प्रबंधन वर्ग एवं फेडरेशन ऑफ़ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन के मध्य हुई वार्ता में बैंक ऑफ़ इण्डिया प्रबंधन ने 30 दिन के अन्दर बैंक द्विपक्षीय समझोते के वाइलेशन से उत्पन्न हो रही समस्याओं के निराकरण एवं अन्य शेष मांगों को हल करने की सहमति व्यक्त की है। इस सहमति के बाद फेडरेशन ऑफ़ बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ यूनियन ने बैंक ऑफ़ इंडिया में 27 जनवरी को होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल वापस ले ली है ।