महिला काव्य गोष्ठी: पायो री मैंने पति परमेश्वर पायो…….

0
107

कोटा। भारत विकास परिषद महावीर शाखा के तत्वावधान में गत दिवस महिला काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में वरिष्ठ राष्ट्रीय कवयित्री डाॅ. वीणा अग्रवाल ने “पायो री मैने पति परमेश्वर पायो… ”आदि कविताओं के माध्यम से महिला सशक्तिकरण पर अपने अंदाज में बात कही।

कवयित्री डाॅ. अपर्णा पांडे, डाॅ, नील प्रभा जैन, निर्मला आर्य, कवि मनु वशिष्ठ एवं कवि संजय शुक्ला आदि ने कविता पाठ कर लोगों की वाह वाह पाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाविप के पदाधिकारी अशोक वशिष्ठ रहे। मुख्य वक्ता स्नेह लता शर्मा एवं सोनिया शर्मा ने कहा कि महिलाऐं बदलते परिवेश में जागृत एवं सक्रिय हुई हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता महेंद्र सिंघवाल ने की। गोष्ठी का संचालन कमलेश कमल ने किया।