महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 20 अप्रैल को अहिंसा एकता पदयात्रा, 21 को निकलेगी शोभायात्रा

37

कोटा। जैन समाज कोटा महानगर द्वारा देवाधिदेव जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव 21 अप्रैल को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। दिगम्बर एवं श्वैताम्बर जैन समाज मिलकर एकता का परिचय देते हुए अहिंसा पदयात्रा का आयोजन 20 अप्रैल को घटोत्कच चौराहा से दानबाडी तक करेंगे।

शोभायात्रा 21 अप्रैल को तलवंडी जैन मंदिर से दशहरा मैदान पर सकल दिगम्बर समाज द्वारा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में चर्या शिरोमणि आचार्य विशुद्ध सागर महाराज के शिष्य आदित्य सागर महाराज ससंघ व गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ का सानिध्य भी प्राप्त होगा।

भगवान महावीर का जन्म कल्याणक महोत्सव को भव्य बनाने के लिए दिगम्बर जैन समाज द्वारा विशाल 5 फीट से अधिक ऊंचा पोस्टर कोटा शहर के 55 मंदिरों पर लगाया जाएगा। सकल दिगम्बर समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता ने बताया कि अधिक से अधिक लोगों को आयोजन की जानकारी प्राप्त हो सके इस उद्देश्य से पोस्टर मंदिरों में लगाए गए हैं। बुधवार को आदित्य सागर महाराज ससंघ के सानिध्य में कृष्णा नगर एवं गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी ससंघ के सानिध्य में विज्ञान नगर में पोस्टर का विमोचन किया।

इस अवसर पर सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष विमल जैन नांता, पूर्व अध्यक्ष राजमल पाटोदी, मंत्री विनोद टोरडी, कार्याध्यक्ष जेके जैन व प्रकाश बज, तलवंडी जैन मंदिर के मंत्री प्रकाश सामरिया, रितेश सेठी, विजय दुगेरिया, राजकुमार लुहाड़िया, नरेश जैन वेद, विमल जैन वर्धमान, निशा वेद, पारस जैन, सुरेश चांदवाड़, पीयूष बज, पदम पाटनी, जयकुमार जैन, अनिल ठोरा सहित कई लोग शामिल रहे।

अहिंसा पदयात्रा में दिखायेंगे एकता
सकल जैन जैन समाज के मुख्य संयोजक जेके जैन व संयोजिका रेखा हिंगड ने बताया कि 20 अप्रैल को आयोजित सकल जैन समाज की पदयात्रा में समस्त जैन समाज के लोग शामिल होकर एकता का परिचय देंगे और महावीर के संदेशों को घर-घर पहुंचाने का आव्हान करेंगे। महिला प्रकोष्ठ की संयोजिका निशा जैन वेद ने बताया कि 20 अप्रैल शाम को 8 बजे कोटा नगर की महिला मण्डलों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दशहरा मैदान में आयोजित किया जाएगा।

लवंडी जैन मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा
समिति अध्यक्ष अशोक पहाड़िया व मंत्री प्रकाश सामरिया ने बताया कि भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर 21 अप्रैल को महावीर दिगंबर जैन मंदिर तलवंडी से भव्य शोभायात्रा का आयोजन प्रात: 7 बजे किया जाएगा। शोभायात्रा की तैयारियों के लिए समितियों का गठन किया जा रहा है। कोटा महानगर के जैन परिवारो के घरों पर जैन ध्वज भेंट किए जा रहे है।

यह रहेगा शोभायात्रा का मार्ग
शोभायात्रा के संयोजक रितेश सेठी व प्रकाश बज ने बताया कि शोभायात्रा तलवंडी जैन मंदिर से प्रारंभ होकर परशुराम सर्किल, सुवी नेत्र चिकित्सालय होती हुई जवाहर नगर के मार्ग पर प्रशस्त होगी। जिसमें जैन ध्वज लिए समाज के लोग शामिल होंगे। जवाहर नगर से दानबाडी होती होती हुई शोभायात्रा सीएडी सर्किल से दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां शोभायात्रा सभा का रूप लेगी। राजकुमार लुहाड़िया ने बताया कि शोभायात्रा में श्री जी की प्रतिमा को मंत्रोच्चारण के साथ सुसज्जित कर रथ में गमन करेंगी।